February Shubh Muhurat 2024: यहां जानें, फरवरी माह में विवाह से लेकर गृह प्रवेश तक के शुभ मुहूर्त

punjabkesari.in Thursday, Feb 01, 2024 - 07:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

February Shubh Muhurat 2024: हिन्दू धर्म में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले मुहूर्त देखना अनिवार्य माना जाता है। शुभ मुहूर्त में किया गया काम आपके हर काम को सफल बनाता है। खासतौर पर विवाह और गृह प्रवेश जैसे बड़े काम बिना किसी मुहूर्त के नहीं किये जाते हैं। शुभ मुहूर्त में किए गए काम से देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इसके अलावा नामकरण संस्कार भी अगर मुहूर्त देख कर किया जाए तो ज्यादा बेहतर रहता है। आज से फरवरी का महीना आरम्भ हो गया है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे फरवरी माह में विवाह से लेकर नामकरण तक के शुभ मुहूर्त।

PunjabKesari February Shubh Muhurat

Auspicious time for marriage विवाह के शुभ मुहूर्त

4 फरवरी, रविवार, प्रातः 07:21 से 05 फरवरी प्रातः 05:44 तक
6 फरवरी, मंगलवार,दोपहर 1:18 से 07 फरवरी, प्रातः 06:27 तक
7 फरवरी, बुधवार,प्रातः 04:37 से 08 फरवरी, प्रातः 07:05 तक
8 फरवरी , गुरुवार,प्रातः 07:05 से दोपहर 11:17 तक
12 फरवरी, सोमवार,दोपहर, 02:56 से 13 फरवरी, प्रातः 07:02 तक
13 फरवरी, मंगलवार,दोपहर 02:41 से 14 फरवरी प्रातः 05:11तक
17 फरवरी, शनिवार,प्रातः 08:46 से दोपहर 01:44तक
24 फरवरी, शनिवार,दोपहर 1:35 से रात्रि 10:20 तक
25 फरवरी, रविवार,प्रातः 01:24 से 26 फरवरी प्रातः 06:50 तक
26 फरवरी, सोमवार,प्रातः 06:50 से दोपहर 03 :27 तक
29 फरवरी, गुरुवार,प्रातः 10:22 से 01 मार्च प्रातः 06:46 तक

PunjabKesari February Shubh Muhurat

February Mundan Muhurat फरवरी मुंडन मुहूर्त 2024

21 फरवरी बुधवार, मुहूर्त- 11:30 से पूरे दिन
22 फरवरी गुरुवार, मुहूर्त- 06:54 से दोपहर 01:24 तक
29 फरवरी गुरुवार, मुहूर्त- 06:46 से पूरे दिन

February Janeu Muhurta फरवरी जनेऊ मुहूर्त 2024
11 फरवरी रविवार, मुहूर्त- 17:39 से रात तक
12 फरवरी सोमवार, मुहूर्त- 07:03 से 14:56 तक
14 फरवरी बुधवार, मुहूर्त- 11:31 से 12:10 तक
19 फरवरी सोमवार, मुहूर्त- 06:57 से 21:20 तक
29 फरवरी गुरुवार, मुहूर्त- 06:47 से 10:22 तक

PunjabKesari February Shubh Muhurat

Shehnai will not resonate these months इन महीनों नहीं गूंजेगी शहनाई
शास्त्रों के मुताबिक आपको बता दें कि 23 अप्रैल को शुक्र ग्रह अस्त हो जाएंगे इस वजह से 29 जून तक कोई भी शादी नहीं हुई होगी। इसी के साथ 6 मई को  गुरु ग्रह भी अस्त हो जाएंगे जो सीधा 2 जून को उदय होंगे। कहते हैं कि कोई भी शुभ कार्य करने के लिए शुक्र और गुरु दोनों का उदित रहना अनिवार्य होता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News