Famous Ravana Temples in India: भारत में हैं रावण के प्रसिद्ध मंदिर, जहां उन्हें जलाया नहीं बल्कि पूजा जाता है

punjabkesari.in Thursday, Sep 25, 2025 - 03:26 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ravana Mandir in India: हिंदू धर्म में रावण को लंका का राजा और भगवान शिव के परम भक्त के रूप में जाना जाता है। भारत के कई हिस्सों में रावण को केवल खलनायक ही नहीं, बल्कि विद्वान, ज्योतिषी और महान शिवभक्त के रूप में पूजा जाता है। इसी कारण भारत में कुछ दुर्लभ मंदिर रावण को समर्पित हैं। भारत में रावण के ये मंदिर इस बात का प्रमाण हैं कि रावण केवल बुरा पात्र ही नहीं, बल्कि महान विद्वान और शिवभक्त के रूप में भी पूजे जाते हैं। भारत में रावण के प्रसिद्ध मंदिर कांगड़ा, बिसरखा, जोधपुर, कोलारस, विदिशा और मंदर जैसे स्थानों पर हैं, जहां आज भी रावण की पूजा होती है।  

Ravana Mandir in India
Ravana Mandir Kangra Himachal Pradesh रावण मंदिर, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित यह मंदिर रावण की पूजा के लिए प्रसिद्ध है। दशहरे के समय इस स्थान पर रावण दहन नहीं करते और उन्हें शिवभक्त के रूप में मानते हैं।

Ravana Mandir in India
Ravana Birthplace Bisrakh Noida Uttar Pradesh रावण मंदिर, बिसरख गांव (ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश)
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के पास बिसरख गांव को रावण की जन्मभूमि माना जाता है। यहां रावण का मंदिर तो है ही साथ ही भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर है। जहां रावण और उनके पिता ऋषि विश्रवा ने पूजा की थी। कहते हैं रावण के पिता ऋषि विश्रवा यहीं निवास करते थे इसलिए गांव का नाम उन्हीं के नाम पर लोकप्रिय है।

Ravana Mandir in India

Ravana Mandir Jodhpur, Rajasthan रावण मंदिर, जोधपुर (राजस्थान)
राजस्थान के जोधपुर में रावण मंदिर स्थित है। मान्यता है कि मंदोदरी का मायका जोधपुर था, वह मंडोर की राजकुमारी थी इसलिए यहां रावण का विशेष पूजन किया जाता है। मान्यता है कि मंदोदरी और रावण का विवाह इसी स्थान पर हुआ था। गोधा गोत्र के दवे ब्राह्मण इस मंदिर का संरक्षण करते हैं। वह खुद को रावण का वंशज कहते हैं।

Ravana Mandir Mandar Bihar रावण मंदिर, मंदर (बिहार)
बिहार के बांका जिले के मंदर पर्वत के पास रावण की पूजा का विशेष महत्व है। इस गांव में रावण की पत्थर से बनी प्रतिमा की पूजा और आरती होती है, दशहरे पर रावण का पुतला भी नहीं जलाया जाता।  

Ravana Mandir Vidisha, Madhya Pradesh रावण मंदिर, विदिशा (मध्य प्रदेश)
मध्य प्रदेश के विदिशा में भी रावण का एक प्रसिद्ध मंदिर है। जहां रावण की 10 फुट लंबी लेटी हुई प्रतिमा स्थापित है। यह मंदिर अपनी अनूठी परंपरा के लिए विख्यात है। यहां दशहरे पर लोग रावण की प्रतिमा को सजाकर पूजा करते हैं।

ravan temple


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News