राशि के अनुसार चुनें आई मेकअप और पाएं सफलता

punjabkesari.in Saturday, Feb 16, 2019 - 02:34 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
ज्योतिष के अनुसार राशि और रंगों का गहरा कनेक्शन होता है। अपनी राशि के अनुसार इनका चुनाव किया जाए तो एक नई ऊर्जा का संचार होता है। ये व्यक्ति की आल राउंड डेवलपमेंट पर असर डालते हैं। आप भी लाइफ में सक्सेस चाहते हैं तो अपनी राशि के अनुसार चुनें आई मेकअप। आइए जानें 12 राशियों के लिए कौन-कौन-से रंग रहेंगे लकी-

मेष (बैस्ट आईशैडो रंग : लाल)

लाल रंग धैर्य, साहस और बल का प्रतीक है। लाल रंग लगाने से आपके बल और योग्यता में वृद्धि होती है, खासकर जब आप कोई नया काम या प्रोजैक्ट शुरू करने जा रही हैं।

कैसे अप्लाई करें : लाल वायब्रैंट कलर है इसलिए बेहतर होगा कि इसे न्यूट्रल या ग्रे आईशैडो के साथ लगाएं।
PunjabKesari

वृषभ (बैस्ट आईशैडो रंग : हरा)

यह आप में अच्छी व सकारात्मक भावनाएं जगाता है। स्थिरता लाता है। विचारों में संतुलन बनाए रखता है। इसमें हीलिंग गुण भी है। यह सम्पत्ति और सम्पन्नता भी लाता है।
PunjabKesariमिथुन (बैस्ट आईशैडो रंग : पीला)

पीला रंग एनर्जी और उत्साह का रंग है। इसमें रोशनी है। चमक है जो आपकी जिंदगी में भी नई रोशनी भर देता है। यह आपका आत्मबल बढ़ाता है। पीला आईशैडो लगाने से आपकी याद्दाश्त और कम्युनिकेशन स्किल बेहतर बनेगी।
PunjabKesari

कर्क (बैस्ट आईशैडो रंग : गुलाबी)

यह प्यार का रंग है। जब आप किसी बदलाव के दौर से या भावनात्मक उतार-चढ़ाव की स्थिति से गुजर रही हों, तब यह रंग अप्लाई करें। गुलाबी रंग से दिल की डोर खुल जाती है और आप सहज रूप से सब कुछ स्वीकार करने लगती हैं।
PunjabKesari

सिंह (बैस्ट आईशैडो रंग : नारंगी)

नारंगी रंग महानता और शक्ति का प्रतीक है। इसके इस्तेमाल से खुशियां बढ़ती हैं और तरक्की की राह पर आगे बढ़ पाते हैं।
PunjabKesariकन्या (बैस्ट आईशैडो रंग : रॉयल ब्लू)

यह सुंदरता, शुद्धता और बुद्धिमत्ता का प्रतीक है। इसका इस्तेमाल करने से तनाव घटता है और मन को शांति मिलती है। ब्ल्यू रंग इस्तेमाल करने से धैर्य आता है और कम्युनिकेशन स्किल बढ़ती है।
PunjabKesari

तुला (बैस्ट आईशैडो रंग : लाइट ब्ल्यू)

यह रंग प्यार, सुंदरता, शांति और संतुलन का प्रतीक है। यह आपको मजबूत बनाता है और निर्णय लेने की क्षमता देता है। इसके इस्तेमाल से संतुलन बना रहता है और अच्छा महसूस होता है।
PunjabKesariवृश्चिक (बैस्ट आईशैडो रंग : बरगंडी और बेरी)

यह गहराई, गुण और प्यार का कलर है। यह आपको बदलते समय के साथ चलने में मदद करता है। यह आपको दृढ़ता और प्रेरणा देता है।
PunjabKesariधनु (बैस्ट आईशैडो रंग : ब्लूइश ग्रीन)

यह आपके ज्ञान को बढ़ाकर आपको आशावान बनाएगा। ट्रैवलिंग या रिसर्च वर्क के दौरान यह कलर इस्तेमाल करें। यह सहनशक्ति बढ़ाता है और दूसरों से डील करते वक्त आपके लिए मददगार साबित होता है।
PunjabKesariमकर (बैस्ट आईशैडो रंग : अर्दी ब्राऊन)

यह दृढ़ निश्चय और स्थिरता का रंग है। यह आपको आत्मविश्वास देता है और जिम्मेदार बनाता है। इसके इस्तेमाल से आप प्रैक्टिकल बनते हैं और यह आपको अपने सपनों को पूरा करने में भी मदद करता है।
PunjabKesari

कुंभ (बैस्ट आईशैडो रंग : पर्पल)

यह मानवता और दया जैसे गुणों को विकसित करता है। इसके इस्तेमाल से आप वैराग्य का अर्थ सही मायनों में समझ सकेंगे। यह कलर आपको लोगों को समझने और उनसे जुडऩे में मदद करता है।
PunjabKesari

मीन (बैस्ट आईशैडो रंग : सी ग्रीन)

यह आपको दुनिया को सही मायने में समझने में मदद करेगा तथा आप में आत्मविश्वास और स्पष्टवादिता जैसे गुणों को विकसित करेगा।
PunjabKesari
आखिर परशुराम ने अपनी माँ को क्यों मार डाला ? (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News