Eid 2019: जानें, कैसे निर्धारित होता है ईद का दिन ?

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2019 - 03:10 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जैसे कि आप सबको पता है कि मई महीने की 6 और 7 तारीख़ से मुस्लिम धर्म का सबसे पाक कहे जाने वाला रमज़ान शुरू हुआ था, जो ईद के दिन खत्म होगा। मुस्लिम समुदाय को लोगों के लिए ये महीना बहुत अहम होता है। इसलिए इस पूरे महीने में सभी मुसलमान अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त अल्लाह की इबादत में गुज़ारते हैं। इसके साथ ही वो पूरा महीना रोज़े रखते हैं, जिसमें सहरी और इफ़्तार बहुत ज़रूरी है। रमज़ान की धूम ने केवल मुस्लिम देशों में ही देखने को मिलती है बल्कि दुनिया के हर कोने में इसका जश्न देखने को मिलता है। पर जैसे कि आप सब जानते हैं अब ये पाक महीना अपने अंतिम दिनों में आ गई है। कुछ वेबसाइट्स के अनुसार 5 जून को दुनिया में ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। इसके साथ ही कुछ वेबसाइट्स के अनुसार सऊदी अरब बरेली हज की सेवा समिति द्वारा सोमवार यानि ईद के चांद का ऐलान किया गया।
PunjabKesari, Eid 2019, Eid, Eid ka Chand, ईद का चांद, ईद 2019
सऊदी में चांद देखकर बरेली वालों ने हिंदुस्तान की खुशहाली और तरक़्क़ी के लिए दुआ मांगी। इसी तरह मक्का शरीफ़ से हाजी शाहबाज़ खान रोज़ अली ने ईद की मुबारक़बाद पेश की हैं। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक ने बताया कि सऊदी अरब में ईद उल फितर की नमाज़ मंगलवार को अदा की जाएगी। अगर हिन्दुस्तान में आज रात चांद दीदार हुआ या शहादत हुई तो कल (बुधवार) को ईद हो सकती हैं।
PunjabKesari, Eid 2019, Eid, Eid ka Chand, ईद का चांद, ईद 2019
इस्लामिक कैलेंडर से जानें कैसे निर्धारित होता है ईद का दिन
इस्लामिक कैलेंडर (हिजरी) के अनुसार साल में 2 बार यानि ईद उल फितर और ईद उल अजहा (बकरीद) का त्यौहार मनाया जाता है। इस्लाम के 9वें महीने रमजान के 29 या 30 रोजे ( चांद के अनुसार) पूरे होने के बाद चांद देखने के बाद 10वें महीने के पहले दिन ईद मनाई जाती है। इस्लाम धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस दिन बद्र के युद्ध में पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब ने फतह हासिल की थी जिसकी खुशी में लोगों ने ईद का त्योहार मनाना शुरू किया।

कहा जाता है इसके बाद से दुनिया के सभी देशों में चांद देखने के बाद ही ईद का त्योहार मनाया जाना शुरू हुआ था। बता दें इस्लामिक कैलेंडर चांद के मुताबिक बनता है। सभी देशों की ईद में महज एक या दो दिन का अंतर होता है।
PunjabKesari, Eid 2019, Eid, Eid ka Chand, ईद का चांद, ईद 2019


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Related News