क्या आप भी रात के 12 बजे मनाते हैं BIRTHDAY तो...

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2019 - 04:48 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जन्मदिन, बर्थडे, सालगिरह ये दिन ये दिन ऐसा होता है जिसका इंतज़ार हर किसी को रहता है। बल्कि कहा जाता है प्रत्येक इंसान को सभी त्यौहार आदि के अलावा केवल इस दिन का ही इंतज़ार रहता है। हर किसी चाह होती है उसका जन्मदिन बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाए। इसी के चलते आजकल एक नयी परंपरा शुरु हो चुकी है, रात तो 12 बजे BIRTHDAY मनाने की। परंतु क्या आप जानते हैं कि हिंदू शास्त्रों में इसे ठीक नहीं माना गया। जी, किसी को रात के 12 बजे सालगिरह की बधाई देना शुभ नहीं माना जाता। लेकिन ऐसा क्यों है और इसके पीछे का क्या कारण है। अगर आप भी इन सवालों के जवाब चाहते हैं तो आगे दी गई जानकारी ज़रूर पढ़े। 
PunjabKesari, Midnight, 12 o'clock
हिंदू शास्त्रों के अनुसार, रात 12 बजे को निशीथ काल कहा जाता है। ये समय भूत-प्रेतों का होता है और इस वक्त ये शक्तियां यानि नकारात्मक शक्तियां सक्रिय रहती हैं। इसलिए इस समय यानि पिशाच काल में कोई भी किया गया शुभ काम अच्छे फल प्रदान नहीं करता।  

ये भी कहा जाता है कि पिशाच काल में शुभ काम करने से परेशानियां आनी शुरू हो जाती हैं यही कारण है कि इस समय जन्मदिन का केक काटना, मदिरा पीना, नशा करना आदि सब करने से भाग्य और आयु दोनों कम होती है।
PunjabKesari, Birthday, जन्मदिव, जन्मदिवस, सालगिरह, बर्थडे

शास्त्रों में कहा गया है निशीथ काल में यानि 12 से 3 बजे के समय के बीच किसी को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं देकर उस व्‍यक्ति को दुर्भाग्‍य देते हैं। शास्त्रों के अनुसार ये समय किसी भी ऐसे काम के लिए शुभ नहीं है, जो खुशी दे। साल के कुछ शुभ दिनों में ये समय शुभ प्रभाव देता है, जैसे दीवाली, दशहरा, जन्‍माष्‍टमी, शिवरात्रि आदि की शुभकामनाएं देते हैं तो यह शुभ होता है।
PunjabKesari, Birthday, जन्मदिव, जन्मदिवस, सालगिरह, बर्थडे
शास्त्रों के अनुसार, हिंदू धर्म में अगले दिन की शुरुआत सूर्योदय के साथ होती है, इसलिए इसी काल से नए दिन का आगमन स्‍वीकार करना चाहिए। सूर्योदय के समय वातावरण शुद्ध और नकारात्मकता विहीन होता है। जबकि प्रेत काल में दी गई शुभकामनाएं प्रतिकूल फल देती हैं। इसलिए ऐसे समय में किसी को किसी प्रकार की  शुभकामनाएं दी हमेशा गलत असर करती हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News