फाल्गुन के महीने में ये काम करने से होगी भोलेनाथ और श्रीकृष्ण की कृपा

punjabkesari.in Thursday, Feb 21, 2019 - 11:10 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


20 फरवरी से फाल्गुन के महीने का आंरभ हो चुका है। हिंदू धर्म की पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक माघ मास की ही तरह इस महीने को भी शुभ माना जाता है। बता दें कि फाल्गुन को अंतिम महीना माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस माह की पूर्णिमा में फाल्गुनी नक्षत्र के होने के कारण इसे फाल्गुन के महीना का नाम दिया गया है। तो वहीं ये भी कहा जाता है कि इस महीने के आरंभ के साथ-साथ गर्मी की शुरूआत भी होने लगती है।

PunjabKesariजैसे कि ऊपर बताया गया कि इस महीने को भी बहुत पावन माना गया है। इसलिए कहा जाता है कि इस महीने में कुछ खास काम करने चाहिए। मान्यता है जो भी व्यक्ति इन कामों को करता है उस पर शिव शंकर और श्रीकृष्ण मिलकर अपनी कृपा बरसाते हैं। तो चलिए जानते हैं उन खास कामों के बारे में जिनको करने से आपकी किस्मत पलट सकती है। 

PunjabKesariहिंदू धर्म का सबसे प्रमुख त्यौहार महाशिवरात्रि भी इसी महीने में आता है, इसलिए कहा जाता है कि जो भी इस महीने में भगवान शिव जी की पूजा करता है उस पर उनकी कृपा हमेशा बना रहती है।

इसके अलावा हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार इसी महीने में ही चन्द्रमा का जन्म भी हुआ था। इसलिए इस महीने में चन्द्रमा की भी उपासना करना शुभ  माना जाता है। 

ज्योतिष के अनुसार इस महीने की अष्टमी को मां लक्ष्मी और मां सीता की पूजा का विधान होता है।

PunjabKesari
बता दें कि फाल्गुन के महीने में प्रेम और आध्यात्म का पर्व होली भी मनाई जाती है। 

कुछ मान्यताओं के अनुसार इसी महीने में दक्षिण-भारत में उत्तर नामक मंदिरोत्सव भी मनाया जाता है।

PunjabKesariइस महीने में श्री कृष्ण की भी पूजा करना फलदायी होता है। ज्योतिष के अनुसार इसी महीने में बाल कृष्ण, युवा कृष्ण और गुरु कृष्ण तीनों ही स्वरूपों की पूजा की जाती है। 

कहा जाता है कि इस महीने में जितना हो सके भोजन में अनाज का प्रयोग कम करना चाहिए। इसके विपरीत अधिक से अधिक फलों का सेवन करें। 

ज्योतिष के अनुसार इस पावन महीने में नशीली चीज़ों और मांस-मछली का भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए। 

फाल्गुन के पूरे महीने में सुगन्धित जल से स्नान करना चाहिए और हो सके तो चन्दन का भी प्रयोग करना चाहिए।  

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News