गुरुवार के दिन अपनी राशि अनुसार करें श्री हरि का पूजन
punjabkesari.in Wednesday, Dec 04, 2019 - 11:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू पंचांग के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान श्री हरि व बृहस्पति देव को समर्पित होता है। इस दिन उनकी पूजा केले के पेड़ के रूप में होती है। बहुत से लोग इस दिन भगवान को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी करते हैं और अकनी इच्छा के अनुसार पूजन भी करते हैं। ऐसे में आज हम आपको आपकी राशि के अनुसार गुरुवार की पूजा का विधान बताने जा रहे हैं। जिसे करने से आप पर भगवान की कृपा अवश्य होगी।
मेष- इस राशि वाले जातको को गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए अपने माथे पर पीले रंग का चंदन लगाना चाहिए। इससे आपकी जो भी मनोकामना होगी वे जल्द पूर्ण होगी।
वृष- अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए इस राशि वालों को नौ गरीब कन्याओं को गुरुवार के दिन भोजन कराएं, इससे आपको लाभ होगा।
मिथुन- इस राशि के जातक गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए अपना हर काम करें और साथ ही भगवान को पीले रंग की बनी कोई मीठी चीज़ का भोग लगाएं। इससे सारे काम आपके पूरे होंगे।
कर्क- गुरुवार के दिन अपनी मनोकामना बोलकर दूध में शहद डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं, जल्द कामना पूरी होगी।
सिंह- इस राशि वाले जातक गुरुवार के दिन सूर्य को जल चढ़ाएं, माथे पर लाल तिलक लगाएं और लाल रुमाल अपने पास रखें।
कन्या- अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग का फूल अर्पित करें।
तुला- इस राशि वाले जातक गुरुवार के दिन पक्षियों को साबूत उड़द और मूंग की दाल खिलाएं और अपनी मनोकामना कहें। जल्द ही पूरी होगी।
वृश्चिक- इस राशि वाले जातक गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की आराधना करें, जल्द मनोकामना पूरी।
धनु- इस राशि वाले जातक एक कागज पर अपनी मनोकामना लिखें और थोड़ी जायफल लें। इसके बाद जायफल और मनोकामना एक साथ कपड़े में बांधकर विष्णु मंदिर में रख दें।
मकर- इस राशि के लोग गुरुवार के दिन पीला वस्त्र श्री हरि को अर्पण करें।
कुंभ- गुरुवार के दिन पीली दाल केले को पेड़ पर अर्पण करें और साथ ही सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं।
मीन- इस राशि वाले जातक गुरुवार के दिन गरीब महिलाओं को कुछ वस्त्र दान करें और साथ ही शाम के समय विष्णु मंदिर में जाएं।