Kundli Tv- सावन: भोलेबाबा को नाराज करती हैं ये चीजें

punjabkesari.in Tuesday, Jul 24, 2018 - 01:47 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
शास्त्रों के अनुसार भोलेनाथ एकमात्र एेसे देव हैं, जो बहुत जल्दी ही भक्तों से प्रसन्न होकर उनपर अपनी कृपा बरसा देते हैं। इसलिए सावन के महीने में इनकी विशेष पूजा की जाती है। लेकिन इस पूजा में अगर किसी से अनजाने में भी कोई गलती हो जाए तो भगवान शंकर उनसे रुष्ट हो जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार शिवजी को इन 7 चीज़ों को कभी नहीं चढ़ाना चाहिए। जो भी व्यक्ति इन चीज़ों का भोलेनाथ पर अर्पित करता है, तो उन पर शंभू खुश होने के बजाए नाराज़ हो जाते हैं। तो आईए जानें आखिर कौन सी हैं ये 7 चीज़े- 

PunjabKesari
शंख
पौराणिक कथाओं के अनुसार शिव ने शंखचूड़ नाम के असुर का वध किया था। शंख को उसी असुर का प्रतीक माना जाता है जो भगवान विष्णु का भक्त था। इसलिए विष्णु भगवान की पूजा शंख से होती है शिव जी की नहीं।
PunjabKesari
तुलसी 
जलंधर नामक असुर की पत्नी वृंदा के अंश से तुलसी का जन्म हुआ था जिसे भगवान विष्णु ने पत्नी रूप में स्वीकार किया है। इसलिए तुलसी से भी शिव जी की पूजा नहीं होती है। 

PunjabKesari
तिल
कहा जाता है कि यह भगवान विष्णु के मैल से उत्पन्न हुआ था इसलिए इसे भोलेनाथ पर अर्पित नहीं किया जाता।

PunjabKesari
टूटे हुए चावल
शास्त्रों में लिखा है कि टूटा हुआ चावल अपूर्ण और अशुद्ध होता है इसलिए यह शिव जी को नही चढ़ाना चाहिए। 

PunjabKesari
कुमकुम
यह सौभाग्य का प्रतीक है जबकि भगवान शिव वैरागी हैं इसलिए शिव जी को कुमकुम  चढ़ाना वर्जित है।

PunjabKesari
हल्दी
हल्दी का संबंध भगवान विष्णु और सौभाग्य से है इसलिए यह भगवान शिव को नहीं चढ़ता है।

PunjabKesari
नारियल पानी
नारियल देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है जिनका संबंध भगवान विष्णु से है इसलिए शिव जी को नहीं चढ़ता।
PunjabKesari
Kundli Tv- ज़िंदगी के बंद रास्तों को खोल सकती है ये चीज़ (देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News