Diwali पर जरूर करें ये उपाय धन धान्य में होगी अपार वृद्धि

punjabkesari.in Wednesday, Oct 19, 2022 - 03:47 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
माना जाता है भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां सबसे अधिक दिन-त्यौहार मनाए जाते हैं। तो वहीं हिंदू धर्म व सनातन धर्म की मानें हिंदू वर्ष के हर मास में सनातन धर्म के कई पर्व व त्यौहार पड़ते हैं। जिनमें से बात करें कार्तिक मास की तो माना जाता है कि यूं तो इस माह में मनाए जाने वाले लगभग पर्व मुख्य कहलाते हैं परंतु इसके कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को पड़ने वाला दिवाली का त्यौहार समस्त पर्वों में से श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अयोध्या में श्री राम के 14 वर्ष के वनवास से लौटने के उपलक्ष्य में अयोध्या वासियों ने पूरी नगरी में दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। जिसके बाद से न केवल अयोध्या में बल्कि पूरे भारत देश में दीपावली का त्यौहार धूम धाम से मनाया जाने लगा।
PunjabKesari
बता दें इस वर्ष दीपों का ये त्यौहार इस वर्ष अक्टूबर मास की 24 तारीख को पड़ रहा है। माना जाता है दिवाली का ये पर्व न केवल भारत में बल्कि अन्य देशों में ही मनाया जाचा है। इस त्यौहार से पहले ही इसकी तैयारियों से देश में रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा जाता है। एक तरफ जहां इस त्यौहार को श्री राम की अयोध्या वापिसी की खुशी के उपलक्ष्य में धूम धाम से मनाया जाता है तो वहीं दूसरी ओर दिवाली की रात को घर-घर में देवी लक्ष्मी की विधि वत पूजा अर्चना करने का विधान है। इसी के मद्देनजर आज हम आपको दिवाली से जुडे कुछ उपाय बताने जा रहे हैं इस दिन से जुड़े कुछ खास उपाय जिन्हें करने वाले व्यक्ति के जीवन में धन धान्य की कमी नहीं होती।
PunjabKesari

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari
यहां जानें क्या है उपाय-
दीपावली के दिन एक बिना कटा या फटा पीपल का पत्ता तोड़कर घर में ले आएं और इस पत्ते पर 'ॐ महालक्ष्म्यै नमः' लिखकर पूजा स्थल पर रख दें। महालक्ष्मी प्रसन्न होगी।

दीवाली पर महालक्ष्मी के ऐसे चित्र का पूजन करें, जिसमें लक्ष्मी अपने स्वामी भगवान विष्णु के पैरों के पास बैठी हो। ऐसे चित्र का पूजन करने देवी लक्ष्मी बहुत जल्द प्रसन्न होती हैं।

दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन से पहले लौंग और इलायची का मिश्रण बना लें, फिर इसको सभी देवी-देवताओं को तिलक लगाएं। इस प्रयोग से आपको लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
PunjabKesari
इस दिन किन्नरों को मिठाइयां और पैसे देकर बदले में किन्नर से एक रूपये का सिक्का मांग कर अपनी तिजोरी में रख लें, गरीबी दूर करने के लिए इससे कारगर उपाय कोई नहीं होगा।

इस साल रविवार के दिन दीवाली है इसलिए हो सके तो सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें। घर में सुख- समृद्धि बनी रहेगी।

बरगद के पत्ते पर हल्दी से स्वास्तिक बनाकर तिजोरी में रखें इससे आपकी तिजोरी में धन बढ़ता जाएगा।

दीपावली की रात अपने घर में श्रीयंत्र स्थापित करें और रात को कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें। धन वृद्धि में यह उपाय बड़ा शुभ और सफल माना जाता है।

लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी कमरों में शंख और घंटी बजाना चाहिए, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता बाहर चली जाती है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News