Diwali 2022 Shopping Muhurat: ये है दिवाली शॉपिंग के शुभ मुहूर्त

punjabkesari.in Saturday, Oct 22, 2022 - 07:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Diwali Shopping Muhurat 2022: कार्तिक मास में बहुत सारे त्योहार पड़ते हैं। इन्हीं त्योहारों में से हिंदू संस्कृति का सबसे प्रसिद्ध और बड़ा त्योहार दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन हर व्यक्ति की यह कोशिश रहती है कि वह शुभ मुहूर्त व शुभ समय पर मां लक्ष्मी और कुबेर की कृपा पाने के लिए कुछ विशेष उपाय करें। यह पांच दिवसीय त्यौहार विशेष प्रकार से आर्थिक सुदृढ़ता धन प्राप्ति हेतु मनाया जाता है। इस त्योहार पर शुभ मुहूर्त में स्थाई रहने वाली चीज़े जैसे कि संपत्ति, धातु, आभूषण, वाहन इत्यादि खरीदने से उनकी संख्या में वृद्धि होती है। ऐसा माना जाता है दीपावली की खरीदारी कर रहे हैं तो इन शुभ मुहूर्तों में विशेष रूप से उन वस्तुओं की खरीदारी करें जिनके मूल्य में वृद्धि होती रहती है ऐसा करने से मां लक्ष्मी और धन कोष के देवता कुबेर जी की कृपा बनी रहती है। दीपावली की खरीदारी का शुभ मुहूर्त इस प्रकार से हैं-

PunjabKesari Diwali Shopping Muhurat

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

At what time Dhanteras will start: त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को संध्या काल 6:00 बजे से प्रारंभ होकर 23 अक्टूबर को 6:17 तक रहेगी परंतु तिथि उदय के हिसाब से त्रयोदशी तिथि 23 तारीख को ही मानी जाएगी। 23 तारीख को पूरा दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके साथ-साथ दोपहर 2:23 से अमृत योग प्रारंभ होकर पूरा दिन रहेगा इसलिए 23 तारीख को पूरा दिन खरीदारी व किसी प्रकार की संपत्ति खरीदने के लिए शुभकारी मुहूर्त है।

PunjabKesari Diwali Shopping Muhurat

Dhanteras 2022 Shopping: 23 तारीख को 4:30 पी.एम से लेकर 6:30 तक राहुकाल रहेगा। इस समय अवधि के दौरान खरीदारी न करें। 6:30 के बाद किसी भी प्रकार का क्रय-विक्रय किया जा सकता है।

PunjabKesari Diwali Shopping Muhurat
Dhanteras diwali shopping: त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होने के समय यानी कि 22 अक्टूबर शाम 7:17 से 11 बजकर 23 मिनट के बीच खरीदारी शॉपिंग इत्यादि करने का अच्छा समय है।

23 तारीख को दीपदान का शुभ समय 7:23 से 8:53 के बीच रहेगा। इसी समय अवधि में चांदी के सिक्के खरीदना अति शुभ माना जाता है।

किसी भी प्रकार के वाहन इत्यादि को खरीदने के लिए 23 अक्टूबर का समय 4:30 बजे है। राहुकाल के पूर्व तक का विशेष मुहूर्त रहेगा।

नीलम
8847472411 

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News