Diwali 2021: दीप जलाते समय नहीं किया ये काम तो प्राप्त नहीं होंगे शुभ फल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 27, 2021 - 06:08 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
धार्मिक मान्यताओं व पौराणिक कथाओं के अनुसार दिवाली का पर्व भगवान श्री राम का 14 वर्ष का वनवास काटकर व रावण का वध कर सीता माता को उसकी चगुंल से बचाने के बाद अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में देश भर के विभिन्न कोनों में मनाया जाता है। धार्मिक शास्त्रों में किए वर्णन के अनुसार श्री राम के अपने राज्य अयोध्या लौटने की खुशी में अयोध्या वासियों ने पूरी अयोध्या में दीप जलाकर उसे सजाया था। इसी मान्यता के चलते दिवाली के दिन अपने घर आदि में दीप आदी जलाते हैं और तरह तरह से इसकी सजावट करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिवाली के दिन दीप जलाते समय व्यक्ति को किन मंत्रों का जप करना चाहिए। न केवल धार्मिक शास्त्रों में बल्कि वास्तु शास्त्र में भी बताया गया है कि दीप प्रकाश का द्योतक है, तो प्रकाश ज्ञान का। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार परमात्मा से संपूर्ण ज्ञान प्राप्त करने के लिए जातक दीप प्रजवल्लित करते हैं। हिंदू धर्म में प्रत्येक प्रकार की पूजा अर्चना, धार्मिक व मांगलिक आयोजन में दीप जलाने की परंपर है। इसके अलावा किसी समारोह का शुभारंभ करने के लिए दीप जलाने की परंपरा है। तो आइए जानते हैं दीप जलाते समय व्यक्त को किन मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए। खासतौर पर दिवाली के अवसर पर किन मंत्रों का जप करते हुए दीप जलाने चाहिए। 


जानिए दीपक जलाते समय व दीप दर्शन करते समय किसमंत्र का स्मरण करें- 

शुभं करोति कल्याणम् आरोग्यम् धनसंपदा।
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपकाय नमोऽस्तु ते।।

दीपो ज्योति परं ब्रह्म दीपो ज्योतिर्जनार्दन:।
दीपो हरतु मे पापं संध्यादीप नमोऽस्तु ते।।

ज्योतिष शास्त्री दीप से जुड़ी जानकारी के अनुसार जिस प्रकार दीप की ज्योति हमेशा ऊपर की ओर उठी रहती है, उसी प्रकार मानव की वृत्ति भी सदा ऊपर ही उठे, यही दीप प्रज्वलन का अर्थ है। अत: समस्त कल्याण की चाह रखने वाले मनुष्य को दीप जलाते समय यह मंत्र अवश्य पढ़ना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News