Dera Radha Swami Beas News : डेरा राधा स्वामी ब्यास ने खत्म किया ‘वी.आई.पी. कल्चर’
punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 08:00 AM (IST)
बाबा बकाला साहिब (राकेश, अठौला): डेरा राधा स्वामी ब्यास द्वारा विगत दिवस एक बड़ा निर्णय लेते हुए डेरा परिसर में वी.आई.पी. कल्चर को समाप्त कर दिया गया है। अब कोई भी राजनीतिक नेता या प्रमुख शख्सियत के रूप में जानने वाले व्यक्ति डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के साथ यादगार तस्वीर नहीं खिंचवा सकेगा। यह निर्णय तुरंत प्रभाव से लागू माना जाएगा।
डेरा ब्यास की ओर से जारी एक सर्कुलर के अनुसार, डेरा पहुंचने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को संगत के रूप में देखा जाएगा।
यह भी स्पष्ट किया गया है कि जब डेरा प्रमुख के साथ किसी शख्सियत द्वारा तस्वीर सांझी की जाती है तो उस तस्वीर को किसी और नजरिए से देखा जाने लगता है और कई बार उसकी दुरुपयोग की घटनाएं भी सामने आई हैं। इसी कारण डेरा प्रबंधन ने यह सख्त कदम उठाया है ताकि डेरा की मर्यादा, निष्पक्षता की पहचान बनी रहे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
