Dera Beas News : डेरा ब्यास में 24 और 31 मई को स्पैशल भंडारे का आयोजन, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों करेंगे सत्संग

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 10:27 AM (IST)

जालंधर (गुलशन): राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास में मई के महीने में 2 स्पैशल भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। डेरे के जोनल सैक्रेटरी सुनील तलवाड़ द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन के मुताबिक 24 और 31 मई (रविवार) को सुबह 8.30 बजे डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों सत्संग करेंगे। 

इन दोनों निर्धारित दिनों के एक दिन पहले 23 और 30 मई (शनिवार) को सुबह सत्संग के बाद बाबा जी कार दर्शन देंगे और इसी दिन शाम को 4 बजे सत्संग पंडाल में सवाल-जवाब का कार्यक्रम भी होगा। उल्लेखनीय है कि डेरा ब्यास में 10 मई को हुए भंडारे के बाद 21 जून को भंडारा होना था लेकिन इसी बीच अचानक 2 स्पैशल भंडारों की घोषणा से संगत में खुशी की लहर पाई जा रही है। बता दें कि 21 जून का भंडारा पहले से निर्धारित शैड्यूल के मुताबिक ही होगा। इन आयोजनों के दौरान भारी संख्या में संगत के डेरा ब्यास पहुंचने की संभावना है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News