डेरा ब्यास के सेवादारों पर अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत

punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2026 - 08:36 AM (IST)

बाबा बकाला साहिब (राकेश): मालिकाना जमीन पर कब्जा लेने गए डेरा ब्यास के सेवादारों पर रणजोध सिंह नामक व्यक्ति द्वारा अंधाधुंध फायरिंग करने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह घटना तहसील बाबा बकाला साहिब के गांव गाजीवाल की बताई जा रही है। पता चला है कि हमलावर रणजोध सिंह के भाई ने अपने हिस्से में आने वाली जमीन डेरा ब्यास को बेची थी। 

उसी संबंध में आज डेरा ब्यास के सेवादारों द्वारा खरीदी जा चुकी मालिकाना जमीन पर कब्जा लिया जा रहा था कि रणजोध सिंह ने सेवादारों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस दौरान मनजीत सिंह मीता नामक सेवादार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बलविंदर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना ब्यास की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News