Dera Beas chief visits Capt Amarinder Singh: डेरा ब्यास प्रमुख ने कैप्टन अमरेंद्र से मुलाकात कर हालचाल जाना
punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 09:47 AM (IST)
चंडीगढ़ (हरिश्चंद्र): डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। डेरा प्रमुख कैप्टन अमरेंद्र के सिसवां फार्म हाऊस गए थे। सूत्रों के मुताबिक कैप्टन अमरेंद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे, हालांकि उनकी हालत में अब सुधार हुआ है।
उनकी बेटी एवं भाजपा पंजाब महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंदर कौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर डेरा ब्यास के प्रमुख के साथ एक फोटो सांझा किया और दौरे की पुष्टि की।
उन्होंने लिखा, ‘राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने आज हमारे निवास पर आकर मेरे पिता कैप्टन अमरेंद्र सिंह के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। हम अपने घर में उनके आगमन के लिए आभारी हैं।
