Delhi Kalkaji Mandir news: कालकाजी मंदिर में जगराते के लिए बना मंच गिरा, एक की मौत

punjabkesari.in Monday, Jan 29, 2024 - 08:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (अनस): दिल्ली में कालकाजी मंदिर में जगराते के लिए बनाए गए मंच के ढह जाने से एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना देर रात करीब 12.30 बजे हुई। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 

पुलिस के अनुसार शनिवार को कालकाजी मंदिर के महंत परिसर में जगराते का आयोजन किया गया था और इसमें लगभग 1600 लोग शामिल हुए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। एक प्रत्यक्षदर्शी वरुण ने बताया कि मंदिर में बड़ी भीड़ थी क्योंकि गायक बी. प्राक वहां मौजूद थे। 

 उन्होंने बताया, ‘अचानक मंच ढह गया और मंच के पास बैठे लोगों को चोटें आई। गायक बी. प्राक तब तक वहां से जा चुके थे।’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News