'Declare cow as Rashtra Mata': सपा नेता अंसारी ने खून से लिखा पत्र, गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग
punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 10:24 AM (IST)
वाराणसी (इंट.): समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता जीशान अंसारी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से पत्र लिखकर गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने यह पत्र जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा।
जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर खून से पत्र लिखने के बाद अंसारी ने कहा कि वह मुस्लिम समुदाय से आते हैं और इसलिए उन्होंने इस मुद्दे पर पहल की है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा गाय के सम्मान की बात करती है तो उसे गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित कर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।
अंसारी ने कहा कि देश में गाय के प्रति लोगों की गहरी आस्था है और कई घरों में पहली रोटी गाय के लिए निकाली जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता गाय को लेकर विरोधाभासी बयान देते हैं। सपा नेता ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि उनके ज्ञापन को प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाए।
