December 2023 Pisces Horoscope: मीन राशि मासिक राशिफल
punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2023 - 08:08 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
December 2023 Pisces Horoscope: चन्द्रमा के ऊपर से राहु का गोचर हो रहा है। इस वजह से मानसिक तनाव रहेगा, इसे सही करने के लिए मैडिटेशन का सहारा लें। शनि बारहवें से गुजर रहे हैं। इसका मतलब आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का पहला फेज है। हालांकि शनि जलतत्व की राशि में ज्यादा परेशान नहीं करते। गुरु की राशि में चंद्रमा के ऊपर से राहु का गोचर होना अपने आप में मानसिक तनाव देने वाला होता है। गुरु दूसरे भाव में हैं और ये गोचर आपके लिए बेहद शुभ है। चंद्रमा चौथे भाव में हैं। शुक्र अष्टम में हैं। मंगल और सूर्य दूसरे भाव में हैं और ये गोचर शुभ नहीं है। बुध दशम में हैं और ये गोचर शुभ है। सूर्य, शुक्र और मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। महीने के आखिरी 15 दिन भरपूर एनर्जी के साथ काम करेंगे।
Position of Karma and Income Place in the month of December दिसंबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: आय भाव के स्वामी शनि बनते हैं। दिसंबर माह में अचानक से खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। गुरु की दृष्टि कार्यस्थल पर है। पैसों को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी।
Relationship status in the month of December दिसंबर महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव में केतु का गोचर चल रहा है। सप्तम भाव शादी का भाव होता है। इस भाव को कोई भाव प्रोटेक्ट नहीं कर रहा है। भाव के स्वामी के ऊपर गुरु की दृष्टि है। बुध सप्तम के स्वामी हैं और इसके ऊपर गुरु की दृष्टि है। पार्टनर की सेहत को लेकर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ कॉन्फ्लिक्ट में पड़ने से बचें। जो लोग रिलेशन में हैं वो अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें। साथी के साथ मूवी या डिनर पर जाने का प्लान बना सकते हैं। जो सिंगल हैं उनके जीवन में किसी की एंट्री होने की सम्भावना है।
Health status in the month of December दिसंबर महीने में सेहत की स्थिति: शनि की दृष्टि छठे भाव के ऊपर जा रही है। हेल्थ को लेकर कोई बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।
Status of education in the month of December दिसंबर महीने में शिक्षा की स्थिति: जो रिसर्च के स्टूडेंट्स हैं उनके लिए समय बहुत बेहतर रहने वाला है। बुध गुरु के प्रभाव में रहेंगे।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728