December 2023 Cancer Horoscope: कर्क राशि मासिक राशिफल

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2023 - 01:18 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

December 2023 Cancer Horoscope: आज बात करेंगे कि कर्क राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहने वाला है। कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र आय स्थान और सुख स्थान के स्वामी बनते हैं। दशा के लिहाज से आपके लिए समय बढ़िया चल रहा है। गोचर में लग्न खाली है। केतु तीसरे भाव में हैं और ये शुभ गोचर में हैं। शुक्र चौथे भाव में शुभ गोचर में हैं। मंगल का गोचर पंचम में हो रहा है और ये गोचर शुभ नहीं होता। बुध छठे में हैं और ये गोचर बहुत शुभ होता है। कुंडली में बुध आपके लिए उच्च के हो जाते हैं। शनि अष्टम में चल रहे हैं इसका मतलब शनि की ढैया भी चल रही है। राहु नौवें भाव में हैं और ये गोचर शुभ नहीं है। गुरु दशम भाव में गोचर कर रहे हैं और ये ठीक-ठाक है। चंद्रमा बारहवें भाव में गोचर कर रहा है।  

शुक्र 16 दिसंबर को छठे भाव में आ जाएंगे। शुक्र पंचम में आ जाएंगे और ये गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। मंगल का गोचर होगा 27 दिसंबर को। 

Position of Karma and Income Place in the month of December दिसंबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: गुरु कर्म भाव में बैठे हुए हैं। इसके नतीजे हमेशा बढ़िया ही मिलते हैं। गुरु आय स्थान के स्वामी को देख रहे हैं और इसके साथ धन भाव को भी देख रहे हैं। धन के प्रवाह में कोई दिक्कत नहीं आएगी। अगर पहली जॉब की तलाश में हैं तो निश्चित तौर पर आपको कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। इनकम को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। 

Relationship status in the month of December  दिसंबर महीने में  रिलेशन की स्थिति: सप्तम का स्वामी शनि बनता है। शनि आपके लिए मार्क होता है। ज्यादातर कर्क राशि के जातक शनि की दशा में ही पैदा होते हैं। वाणी क्र ऊपर नियंत्रण रखें नहीं तो पार्टनर के साथ बिना बात के झगड़ा बढ़ सकता है। शनि की दृष्टि वाणी वाले भाव के ऊपर जा रही है। सप्तम के ऊपर केतु की भी दृष्टि आ रही है। मंगल पंचम में हैं। दशा शुक्र की चल रही है तो हो सकता है सिंगल लोगों के जीवन में किसी की एंट्री हो जाए। 

Health status in the month of December दिसंबर महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। गुरु छठे भाव को प्रोटेक्ट कर रहे हैं। इसके ऊपर कोई भी अशुभ ग्रह का प्रभाव नहीं है। सेहत को लेकर कोई चिंता नहीं है लेकिन ड्राइविंग थोड़ी संभल कर करें। 

Status of education in the month of December दिसंबर महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टूडेंट्स के लिए समय बढ़िया है। निश्चित तौर पर कर्क राशि के छात्रों के लिए समय बढ़िया रहेगा। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News