Dandraua Dham Doctor Hanuman: दुनिया का इकलौता मंदिर जहां डॉक्टर रूप में रोग हरते हैं हनुमान जी, वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया में दर्ज है नाम

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 11:05 AM (IST)

Dandraua Dham Doctor Hanuman: दंदरौआ धाम इन दिनों राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहां विराजमान डॉक्टर हनुमान मंदिर को “वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया” द्वारा विशेष सम्मान से नवाजा गया है। अपनी अनोखी परंपराओं और श्रद्धालुओं की आस्था के लिए प्रसिद्ध इस मंदिर को अब देशभर में नई पहचान मिली है।

पिछले कई वर्षों से सवा रुपैया और पांच परिक्रमा की मान्यता के जरिए लोगों के दुख-दर्द दूर करने वाले दंदरौआ धाम के डॉक्टर हनुमान देशभर में चर्चित हो चुके हैं। दुनिया के इस अनोखे हनुमान मंदिर को “वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया” ने विशेष सम्मान दिया है। मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां हनुमान जी “डॉक्टर” और “सखी स्वरूप” दोनों रूपों में विराजमान हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां आस्था ही औषधि बन जाती है और सच्चे विश्वास से लोगों को आरोग्य प्राप्त होता है।

Dandraua Dham Doctor Hanuman

रामदास जी महाराज, महंत दंदरौआ हनुमान मंदिर
भिंड जिले का दंदरौआ धाम देश का पहला ऐसा मंदिर माना जाता है जहां हनुमान जी दो अलग-अलग स्वरूपों में विराजमान हैं। एक रूप सखी का है तो दूसरा डॉक्टर का, यानी मेल और फीमेल दोनों स्वरूप यहां श्रद्धा का केंद्र हैं। इसी अनूठी परंपरा और आस्था के कारण अब इस मंदिर का नाम “वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया” की बुक में दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि “वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया” की टीम लंबे समय से इस मंदिर और यहां की मान्यताओं पर रिसर्च कर रही थी। मंगलवार को संस्था के अधिकारी दंदरौआ धाम पहुंचे और मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला की मौजूदगी में मंदिर के महंत रामदास महाराज को सम्मानित किया गया।

Dandraua Dham Doctor Hanuman

पवन सोलंकी, सीईओ इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ग्वालियर-चंबल अंचल ही नहीं बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं की मान्यता है कि दंदरौआ धाम में सच्चे मन से प्रार्थना करने पर रोग और कष्ट दूर हो जाते हैं। प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को यहां लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। आस्था और विश्वास का यह केंद्र अब मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुका है।

- अंकुर जैन ग्वालियर

Dandraua Dham Doctor Hanuman

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News