भविष्यफल: सोमवार का दिन किसके लिए लाएगा सौगात

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 08:02 AM (IST)

मेष राशि- मेष राशि वालों आपका दिमाग आज बहुत सक्रिय है। आप विचारों और प्रेरणा से भरे हुए रहेंगे। आपके दिमाग में निरंतर नई योजनाएं आती रहेंगे। आप उनके बारे में बहुत आसानी से सोच पाएंगे और उन्हें क्रियान्वित भी कर पाएंगे। आज का दिन अपने सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए एकदम सही है। काफी समय के बाद आज आपको राहत महसूस होगी। किसी महत्वपूर्ण खबर से ख़ुशी मिलेगी। आज बेटे-बेटी के लिए सुयोग्य रिश्ता मिल सकता है। 
 

वृष राशि- वृष राशि वालों करियर के मामले में छोटे से प्रयास से बड़ी सफलता मिलेगी दुनिया में आपकी अलग पहचान बनेगी। आज से जिंदगी वापस पटरी पर आती दिख रही है। आज एक विद्वान, बुद्धिमान और सौम्य व्यक्ति के रूप में आपकी छवि विकसित होगी। प्रियजनों के साथ खुश रहेंगे तो सफलता तीव्र गति से मिलेगी। आपके मन में प्रकृति से निकटता का भाव मौजूद रहेगा। बच्चों को लेकर आपकी चिंताएं कम होगी।आज किस्मत आपको नए और खुबसूरत रंग दिखाने के लिए तैयार है।
 

मिथुन राशि- आज आप भावनात्मक रूप से बहुत संवेदनशील रहेंगे। आप सोचेंगे कि आज मैं घर के आरामदायक माहौल में ही रहूं। पार्टनरशिप में काम करने की योग्यता आपको प्रोफेशनल जीवन में भी बहुत काम आने वाली है। आप और आपके पार्टनर मिल जुलकर जो भी काम करेंगे उसमें आपको खूब सफलता मिलेगी। आप दोनों को एक दूसरे की खूबियों और कमियों की बहुत अच्छी समझ है और आपकी आपस में खूब बनती रहेगी। शंकर जी को दूध चढ़ाने से काम बनेंगे।
 

कर्क राशि- कर्क राशि वालों आज आपको बुजुर्ग व्यक्ति की सहायता करने का सौभाग्य मिलेगा लेकिन आप कर नही पाएंगे। आप धर्म कार्यों में शामिल हो सकते हैं। आपकी मुलाकात एक बेहतरीन व्यक्ति से हो सकती है। जिसके विचार आपसे मिलते हों इससे एक ख़ूबसूरत दोस्ती या अच्छी साझेदारी भी जन्म ले सकती है थोड़ा ध्यान से देखने से आप अपने आस-पास बहुत सारी चीजें सीख पाएंगे और यह ज्ञान आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आज आप परिश्रम और पराक्रम से ऑफिस के जरूरी मसलों को हल करेंगे।
 

सिंह राशि- सिंह राशि वालों आप अपने सम्बन्ध से खुश और संतुष्ट हैं लेकिन इसी सम्बन्ध में और आगे बढ़कर आप और भी अधिक ख़ुशी हासिल कर सकते हैं। आप खाने की महत्ता को आज महसूस कर पाएंगे और संतुलित खाने अपनाने की दिशा में पहला कदम उठाएंगे इससे आपके और आपके परिवार की सामान्य सेहत में काफी सुधार होगा। आज आप रिलेक्स मूड में रहेंगे। आप किसी यात्रा पर जाएंगे जो कि आपके बिज़नेस से रिलेटेड होगी और आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। 
 

कन्या राशि- कन्या राशि वालों आपको आज कोई नया दोस्त मिल सकता है। जिसके मिलने से आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी इससे आपको प्यार के गहरे अर्थ का पता चलेगा और आप सच्चे और बनावटी प्यार में अंतर समझ पाएंगे। इन सारी चीजों से आपको अपने लिए सही व्यक्ति का चुनाव करने में भी मदद मिलेगी। आपके नए व्यापार विचार जो आपने सुझाएं थे वे अब फल देने लगेंगे। आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने की सोच सकते हैं यह अपने दम पर कुछ करने के लिए सबसे अच्छा समय है। 
 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों आज आपको कोई घरेलू उपयोग का उपकरण खरीदने से लाभ होगा। आप सुंदर बने रहने के लिए अपनी जीवन शैली में भी कई बदलाव करने वाले हैं, इस बदलाव से लोग आपकी तारीफ करेंगे लेकिन यह भी समझें कि हर आयु कि अपनी एक ख़ूबसूरती होती है भवन व वाहन खरीदने की आकांक्षा पूर्ण होगी। धर्मस्थलों में आटा व किसी मज़दूर को 7 किस्मों की दाल दान करें।   
 

तुला राशि- तुला राशि वालों का मन आज चंचल रहेगा। हालांकि आज आप बहुत बिज़ी रहेंगे। आप अपने काम में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। किसानों के लिए आज का दिन नई योजनाएं बनाने का है। आज घर से बाहर जाते समय माता का आशीर्वाद लेकर निकलें। रात में मोबाईल ऑफ करके न सोयें। आज धर्म के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी। समाज और देश सेवा के काम करने की इच्छा होगी। आज आप अपनी जम्मेदारी के प्रति सजग रहेंगे।
 

धनु राशि- धनु राशि वालों आपसी रिश्तों को बरक़रार रखने के लिए यह ज़रूरी है कि आप रिश्तों को लेकर थोड़ा सजग रहें। आज आपकी छवि विद्वान, कलाकार, आलसी, कंजूस, सुखी और अपने भाई-बहनों से अधिक सम्पन्न व्यक्ति के रूप में होगी। आज आप धीरज के साथ अपनी पॉलिसी बनाएंगे। आज आप बहुत ठंडे दिमाग से अपना रास्ता तय करेंगे और इससे आपका बड़प्पन स्थापित होगा। आज आपको राजसत्ता से सम्मान प्राप्त होगा साथ ही आज आपको अपनी आंखों का विषेश ध्यान देना होगा।  
 

मकर राशि- मकर राशि वालों लोग दूर की यात्रा पर जाने वाले है आज आपका ज्यादा समय दूसरों का निपटारा करने या फैसला करने में गुजरेगा। दूर गए बच्चों से मुलाकात या बात होगी। आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। कोर्ट से छुट्टी न लें क्योंकि आज का दिन आपके लिए बहुत ही ख़ास है। आज आपको प्रतिष्ठा और सम्मान मिलेगा। आपकी किस्मत आपके साथ है। आप एक पौधा लगाएं फायदा होगा। संभावना है कि आप इस समय अपने नए व्यापार के लिए पर्याप्त वित्तपोषण प्राप्त करने में सक्षम होंगे।  
 

कुंभ राशि- आज आपकी शकल देख कर दूसरों को आप पर प्यार आएगा। आज कड़ी मेहनत करेंगे। जिन्दगी की दौड़ जीतने के लिए छल-बल सभी का प्रयोग करेंगे। बच्चे धर्म-कर्म में रूचि लेंगे। अपने जीवनसाथी को गिफ्ट देने से आपके यश और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी आप अपने लव मेट के साथ घूमने जाएंगे। आज कोई दोस्त आपकी हेल्प करेगा। आपको इस व्यवसाय को स्थापित करने के लिए विदेश में से किसी के साथ साझेदारी में काम करना पड़ सकता है। 
 

मीन राशि- आज सुंदर कल्पनाओं में घिरे रहेंगे इसका मतलब ये नहीं है कि आप सपनों कि दुनिया में खो जायें, बल्कि आज तो आप पर यह कहावत लागू होगी कि-स्वप्नदर्शी कभी वंचित नहीं रहेगा। आपके सपने पूरे होंगे। राजनीति के क्षेत्र को अपनी जीवन शैली बनाने वालों का इष्ट प्राप्ति का समय सामने है। आज आपका खर्च बढ़ेगा। मधुर संगीत सुनेंगे। आज फैमिली में हंसी ख़ुशी का माहौल रहेगा। खासकर बिंदास स्वभाव के कारण आपका आज रुका हुआ काम हल हो जाएगा। 


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Aacharya Kamal Nandlal

Recommended News

Related News