राशिफल- शुक्र प्रदोष का शुक्रवार, आएंगी खुशियां आपके द्वार

punjabkesari.in Friday, Apr 27, 2018 - 08:10 AM (IST)

मेष:- आज परिश्रम का फल कुछ अधिक मिलेगा। आने वाले समय में आप सूर्य की तरह चमकने वाले हैं। ज्ञान और बुद्धि के प्रयोग से सफलता कदमों में होगी। संतान पक्ष के लिये समय अच्छा रहेगा। शिक्षा में उन्नति होगी, नौकरी पेशे वाले लोगों को बड़े पैमाने पर काम मिल सकता है। यदि आप किसी महिला पार्टनर के साथ सांझेदारी करने वाले हैं तो ये एक उत्तम संकेत है, व्यापार को विस्तार मिलेगा। 


वृष:- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यक्तित्व से दुसरों को आकर्षित करेंगे।  आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त कार्य भार सौंपा जा सकता है। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उससे सफलता प्राप्त होगी। खुद को तनाव मुक्त पाएंगे और जीवन की अद्वितीय सफलता से मन खुश रहेगा। लवमेट से बहुत अच्छा तोहफा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मिलजुल कर कार्य करने से सफलता में चार चांद लग जाएंगे। 


मिथुन:- धन-सम्पदा और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ईमानदारी से अपने कामों को पूरा करेंगे तो धन की कमी नहीं रहेगी। काम के प्रति लगन व मेहनत  मान-सम्मान में वृद्धि करेगी। इससे आपका व्यक्तित्व और भी आकर्षक होगा। जिससे लोग आप से प्रभावित होंगे। मित्रों के साथ फिल्म देखने में समय बीतेगा। बच्चों से सुख और स्नेह प्राप्त होगा। धर्म के प्रति आस्था गहराई से बढ़ेगी।


कर्क:- आज आपके मन में धार्मिक तीर्थ स्थानों का भ्रमण और दर्शनों की इच्छा होगी। वास्तु और क्रिएटिविटी के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। जिससे देश-विदेश में आपके कारोबार का विस्तार हो सकता है। आज नानवेज खाने से बचें और पौष्टिक आहार लें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि पेट के रोग हो सकते हैं। बाहर का खाना और पेय पदार्थ न लें परेशानी हो सकती है। साधारण खाना लें और खूब पानी पीयें आप अच्छा महसूस करेंगे। 


सिंह:- आज आपको शारीरिक स्वास्थ्य लाभ देगा। मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलेगी। जीवन के उतार-चढ़ाव से परेशान न हो, भाग्य उदय से जल्द ही आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, आज उन्हें नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। अपने बुद्धिबल से सभी परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। बच्चों को स्वास्थ्य से सम्बन्धित कुछ चिंता हो सकती है। पुराने प्रोजेक्ट पर काम शुरु करने के लिए समय शुभ रहेगा। 


कन्या:- आज आपको काफी भाग दौड़ के बाद काम में मिले जुले फल प्राप्त होंगे। धन संबंधित मामलों में खूब सोच-समझकर फैसला लें। जल्दबाजी से बचें छोटी सी गलती से भारी नुकसान सहना पड़ सकता है। आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। जिससे विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन रहा है। इम्पोर्ट एक्सपोर्ट के व्यापारियों के लिये दिन खास है आमदनी बढ़ेगी।आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा। 


तुला:- आज इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। नौकरी में प्रमोशन होने या अपना कारोबार शुरू करने का योग बन रहा है। खाली समय का उपयोग सकारात्मक कार्यों में करेंगे। आज आप हर रिश्ते को स्पेशल बनाने की कोशिश करेंगे । मुश्किल से मुश्किल काम आसानी से पूरा करने की कला आपको दूसरों से अलग करती है। आप सभी के प्यारे बने रहेंगे |  प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है, सफलता आपको ही मिलेगी ।  


वृश्चिक:- आज मित्रों के सहयोग से शत्रुओं में कमी आएगी। जो आपकी बुराई करते नहीं थकते थे, वह भी आपकी तारीफ करते नज़र आएंगे। आत्मविश्वास में पहले से ज्यादा मजबूती आयेगी। छोटी बहन को खुश करने के लिये कुछ भेंट करें समस्याएं निपट जाएंगी। आज आफिस में टेंशन नहीं लेंगे तो मन पॉज़िटिव रहेगा। आज घर की सुख-सुविधाओं पर कुछ खर्चे हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। 


धनु:- आज रोमांस के लिए बेहद अच्छा दिन है। अपना कीमती समय अपने पार्टनर को दें, रिश्ते और मजबूत होंगे। बेकार की बातों से झगड़ा न करें, पुरानी बातों को दोहराने से बचें। इससे आपकी तरक्की रुकेगी। व्यवसाय में कामयाबी मिलने से बचत के अवसर या बैंक बैलेंस बना सकते हैं। इंजीनियरिंग और टेक्नॉलॉजी के क्षेत्र में एक नई दिशा देने के लिए यह समय अच्छा है। प्रॉपर्टी या शेयर को बेचने सम्बन्धी मामलों में सतर्कता बरतें, आपका कोई करीबी नुकसान पहुंचा सकता है।


मकर:- आज विद्या अर्जित करने का दिन है, पढ़ाई में मन लगेगा। परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। प्रियजनों से मदद मिलेगी, धन या प्रॉपर्टी के मामले सुलझेंगे। नया घर या वाहन खरीदने का सुंदर योग बन रहा है। घर में किसी मेहमान के आने से मन खुश रहेगा। घर के काम मे हाथ बटाएंगे। मेहनत का पूर लाभ प्राप्त होगा। घर के बुजुर्गों के  स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा। चिन्ता न करें, समय आपको पॉज़िटिव एनर्जी देगा, जिससे आपका दिन अच्छा बीतेगा। 


कुम्भ:- आज व्यवसाय, शिक्षा, नौकरी में तरक्की व धन लाभ मिलेगा। आज आप जो चाहते हैं उसे बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। घर के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार मिलेगा। दिन भर की थकान के बाद भी आप शाम तक ऊर्जा से भरे रहेंगे। आज आप का मूड रोमांटिक भी हो सकता है। छात्रों के लिए यह समय सफलता देने वाला है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रापर्टी की खरीद व बिक्री के लिए भी आज एक अच्छा दिन है।


मीन:- आज आप अपनी लाइफ को खुल कर जियेंगे सभी से मिलनसार व्यवहार रहने के कारण आपको अलग पहचान मिलेगी। मां का आशीर्वाद लें आपके सभी बिगड़े काम स्वतः ही बन जायेंगे। आज आपको थोड़ी हेल्थ समस्याएं रह सकती हैं। पौष्टिक आहार लें। जीवनसाथी के साथ सुख और सहयोग में वृद्धि होगी। जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। वाणी पर संयम रखें, भावुकता में किसी को अपनी कमजोरी न बताएं वरना कोई आपकी बातों का गलत इस्तेमाल भी कर सकता है।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Aacharya Kamal Nandlal

Recommended News

Related News