Kundli Tv- रक्षाबंधन पर इन राशियों को मिलेगी सौगात

punjabkesari.in Sunday, Aug 26, 2018 - 09:02 AM (IST)

मेष राशि वालों आज आप मजाकिया स्वभाव व बुद्धिमता से हर स्थिति का सहजता से सामना करेंगे। आज आप बिज़नेस ट्रिप पर जा सकते हैं, बिज़नेस ट्रिप का फ्यूचर में लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की गतिविधियां बढ़ेंगी। आज जरूरी कार्य समय से पूरा करें। नई योजना में लाभ प्राप्ति के योग हैं। 
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 9


वृष राशि वालों आज आप थोड़ा इमोशनल रहेंगे। खान-पान में थोड़ी सावधानी बरतें, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ व्यवहार मधुर रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आप मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थिति से उबर जाएंगे।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 1


मिथुन राशि वालों आज आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। आज आपके आय के सोर्स बढ़ेंगे। आज गलत संगति में पड़ सकते हैं। आज नए लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। आपकी ये छोटी सी मुलाकात आपको ऊंचाइयों के शिखर तक पहुंचा सकती है। बच्चों से प्यार मिलेगा।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 6


कर्क राशि वालों आज किसी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। काफी दिनों से दाम्पत्य या पारिवारिक जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। आज आलस्य का त्याग करें। आज आपके मन में जो विचार आएंगे उसे आप पूरा कर लेंगे। 
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर-


सिंह राशि के शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को मान-सम्मान व उपहार का लाभ मिलेगा। आज आप शॉपिंग पर जा सकते हैं। जीवनसाथी की तरफ से कोई गिफ्ट मिल सकता है। पैसों के लेन-देन के लिए समय सही है। व्यावसायिक क्षेत्र में आय के साधन सुलभ होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे, बस थोड़ा फिज़ूल खर्चों पर नियंत्रण रखें। 
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर-


कन्या राशि वालों आज आप किसी रचनात्मक व सकारात्मक दिशा में केंद्रित होंगे। ज़िंदगी से जुड़े अहम फैसलों में जल्दबाजी न करें। कोई भी फैसला लेने से पहले किसी से सलाह ज़रूर लें। संबंधियों में अपने पद-मर्यादा का ख्याल रखें। 
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर- 4


तुला राशि वालों आज व्यापार में लाभ होगा लेकिन बिज़नेस पार्टनर से थोड़ा अलर्ट रहें। आज बच्चे आपका नाम रोशन करेंगे। विरोधी आपका काम बिगाड़ने का प्रयत्न करेंगे। आय से अधिक व्यय न करें। जिसे चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें , संबंधों में मधुरता बढे़गी। आज अपनी सोच सकारात्मक रखें, सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 8


वृश्चिक राशि वालों आज धार्मिक कार्य से यात्रा हो सकती है। आज कार्यक्षेत्र में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। आज गुस्से पर संयम आवश्यक है। आज आपको कई आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आज आपके स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 5


धनु राशि वालों आज भागदौड़ और मेहनत करने का दिन है। मन में अच्छे कामों की भावना बनेगी। आज धार्मिक कामों में जमापूंजी खर्च होगी। वाहन सावधानी से चलाएं।  संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। अनावश्यक कार्यों से दूर रहें। आज अनुभवी लोगों के साथ से काम सहज ही पूरे होंगे।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 7


मकर राशि वालों आज आप व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। आज मन में शांति रहेगी। नवीन कार्य के अवसर बनेंगे। आज परिवार के सदस्यों पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मनोबल में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में सफलता के योग बनेंगे।
शुभ रंग- आसमानी नीला  शुभ नंबर- 4


कुम्भ राशि वालों आज पारिवारिक जीवन में कठिनाइयां आएंगी। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आज आर्थिक हानि हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज का काम कल पर न टालें। आज कई बड़े पारिवारिक फैसले ले सकते हैं। धन संबंधी मामलों में आज सचेत रहें।
शुभ रंग- मेंजटा  शुभ नंबर- 3


मीन राशि वालों आज कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। घरेलू उलझनें आपके प्रयासों से ही सुलझेंगी। कार्य व्यवसाय में विशेष लाभ की संभावना है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। आज घर में मेहमान आएंगे। आज लव मेट से आप अपने दिल की बात बड़े आसानी से कह देंगे।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 5


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News