भैया दूज पर CM रेखा गुप्ता का खास संदेश, भाई-बहन के अटूट रिश्ते को बताया प्रेम और विश्वास की मिसाल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2026 - 11:02 AM (IST)

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भैया दूज के अवसर पर दिल्लीवासियों, विशेषकर सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भैया दूज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, आत्मीयता और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने के संकल्प का उत्सव है। 

यह रिश्ता हमारे पारिवारिक संस्कारों और भारतीय संस्कृति की सुंदर अभिव्यक्ति है। उन्होंने कामना की कि भैया दूज का यह पावन पर्व हर परिवार में खुशियां, प्रेम और आपसी विश्वास बढ़ाए तथा भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता सदैव अटूट बना रहे। रेखा गुप्ता ने कहा कि बहन के हाथों का तिलक केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि भाई की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना का भावपूर्ण प्रतीक है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News