यमुना छठ पूजा घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
punjabkesari.in Monday, Oct 03, 2022 - 02:11 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने गांधी जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले ‘स्वच्छता दिवस’ के तहत यमुना के आईटीओ छठ पूजा घाट पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। घाट पर स्वच्छता अभियान का आयोजन नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) के बैनर तले यमुना नदी के तटों की सफाई और नदी के स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। डीजेबी के अधिकारियों ने युवाओं को यमुना एवं उसके घाटों की सफाई के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। एनएमसीजी के महानिदेशक जी. अशोक कुमार जी ने स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया। कई एनजीओ, स्कूली छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवकों और अन्य सिविल सोसाइटी ग्रुप के सदस्यों ने घाट से कचरा, प्लास्टिक और अन्य कूड़े को हटाकर सफाई किया।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें