Cleanliness campaign: 22 तक जनता मंदिरों में चलाए सफाई अभियान

punjabkesari.in Saturday, Jan 13, 2024 - 07:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नासिक (एजेंसियां): देश के पी.एम.नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान मुंबई ट्रांस हार्बर सीलिंक के उद्घाटन से पहले नासिक के कालाराम मंदिर में पूजा-पाठ किया। इस मौके पर उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत मंदिर परिसर में श्रमदान किया और इसका वीडियो भी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि पी.एम. मोदी एक बाल्टी और पोंछा लेकर मंदिर परिसर को साफ कर रहे हैं। इस दौरान पी.एम. मोदी ने मराठी में रामायण के श्लोकों को भी सुना। पूजा-अर्चना के बाद पी.एम. मोदी ने नासिक के तपोवन मैदान में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने देश की जनता से 22 जनवरी तक मंदिरों में श्रमदान करने की अपील की। 

पी.एम. मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाऊंट पर लिखा, “मैंने आह्वान किया  कि 22 जनवरी तक हम सभी देश के तीर्थ स्थानों की, मंदिरों की साफ-सफाई करें, स्वच्छता का अभियान चलाएं।” उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए वंशवाद की राजनीति हानिकारक है। इसलिए अधिक से अधिक युवा राजनीति में आएं। 

महाराष्ट्र को 30,500 करोड़ की सौगात मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में कुल 30,500 करोड़ रुपए से अधिक लागत की कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News