बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता मन तो स्टडी टेबल पर रखें यह सफेद चीज, बढ़ेगा फोकस और याददाश्त

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 12:20 PM (IST)

Child Study Focus Tips : आज कल बच्चे फोन में इतना व्यस्त रहने लग गए हैं कि खेलकूद और पढ़ाई-लिखाई की तरफ उनकी रुचि दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है। आज कल हर माता-पिता को यहीं टेंशन होती है कि उनके बच्चे का मन पढ़ाई में क्यों नहीं लग रहा है। बच्चों का मन बहुत चंचल होता है, किताब खोलते ही या तो उन्हें नींद आने लगती है या उनका ध्यान इधर-उधर भटक जाता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताएं गए हैं, जिसे अपनाने से बच्चे का ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा और याददाश्त बढ़ाती है। वास्तु में एक बेहद आसान और चमत्कारी उपाय बताया गया है। बस अपनी बच्चे की स्टडी टेबल पर रख दीजिए यह सफेद चीज, और फिर देखिए कमाल।

Child Study Focus Tips

सफेद क्रिस्टल ग्लोब 
वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, बच्चों की एकाग्रता और याददाश्त बढ़ाने के लिए स्टडी टेबल पर सफेद क्रिस्टल ग्लोब या एक छोटा सफेद शंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। सफेद या पारदर्शी क्रिस्टल ग्लोब ज्ञान और ज्ञान के विस्तार का प्रतीक है।
इसे रोजाना बच्चे के हाथ से दिन में दो से तीन बार क्लॉकवाइज घुमाएं। इससे बच्चे का दिमाग एक्टिव होता है और उसकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।

सफेद शंख
यदि आप क्रिस्टल नहीं रखना चाहते, तो एक छोटा सा साफ, चमकीला सफेद शंख स्टडी टेबल के उत्तर-पूर्व कोने में रख सकते हैं। शंख से निकलने वाली वाइब्स बच्चों के मन को शांत करती हैं और चंचलता कम करती हैं।

Child Study Focus Tips

सफेद फिटकरी का टुकड़ा 
अगर बच्चे को पढ़ाई के नाम से डर लगता है या बहुत जल्दी ध्यान भटकता है, तो एक कांच की कटोरी में सफेद फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा रखकर स्टडी टेबल के कोने में रख दें। यह आसपास की नकारात्मकता और नजर दोष को दूर करता है।

सफेद मोमबत्ती 
पढ़ाई शुरू करने से पहले कुछ देर के लिए टेबल पर सफेद मोमबत्ती जलाएं । सफेद रंग शांति और एकाग्रता का प्रतीक है, जो सीधे तौर पर स्मरण शक्ति को तेज करता है।

Child Study Focus Tips

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News