Chief Minister Rekha Gupta news : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की अमरख महादेव की पूजा
punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 08:51 AM (IST)
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उदयपुर के अम्बेरी स्थित प्राचीन अमरख महादेव मंदिर में देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि अम्बेरी धाम तप, वैराग्य और शिव चेतना का जीवंत केंद्र है। यहां दर्शन करना सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व आत्मा के भीतर शिवत्व के जागरण का अवसर है। शिव ही शून्य हैं, शिव ही अनंत हैं, और शिव ही वह आधार हैं जहां से सृजन, संतुलन और परिवर्तन का प्रवाह प्रारंभ होता है।
देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद दिल्ली और समस्त देशवासियों पर बना रहे और हम सभी को सेवा और लोककल्याण के मार्ग पर अडिग रहने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद, रविन्द्र इन्द्राज, विधायक अनिल शर्मा समेत भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के नेता उपस्थित रहे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
