Chhath Puja Nahay Khay 2022: नहाय-खाय के साथ आज से छठ महापर्व आरंभ

punjabkesari.in Friday, Oct 28, 2022 - 10:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाए जाने वाले सूर्यदेव उपासना का महापर्व छठ पूजा का शुभारंभ होने जा रहा है। आज राजधानी दिल्ली और देश के कोने-कोने में रहने वाले पूर्वांचल व बिहार के लोग नहाय-खाय के साथ ही इस महापर्व की शुरुआत करेंगे। नहाय-खाय के बाद शनिवार को खरना है तथा 30 अक्तूबर को व्रती अस्ताचलगामी यानी डूबते सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करेंगे, उसके अगले यानी कि पर्व के अंतिम दिन 31 अक्तूबर को उदयगामी (उगते सूर्य) को अर्घ्य देकर महापर्व छठ पूजा का समापन होगा। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Chhath Puja Dates 2022
 28 अक्तूबर, शुक्रवार    नहाय खाय 
29 अक्तूबर, शनिवार    खरना
30 अक्तूबर, रविवार    डूबते सूर्यदेव को अर्घ्य
31 अक्तूबर, सोमवार    उगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य

गौरतलब है कि पूर्वाचंल और बिहार वासियों द्वारा मनाए जाने वाला छठ पूजा सूर्य उपासना और छठी माता की अराधना का पर्व है। हिन्दू आस्था का यह एक ऐसा पर्व है, जिसमें मूर्ति पूजा शामिल नहीं है। इस पूजा में छठी मईया (राणा माई) के लिए व्रत किया जाता है। यह व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। 

आज यह महापर्व देश ही नहीं विदेश में रहने वाले पूर्वांचल व बिहारवासी अन्य मनाते हैं। राजधानी दिल्ली के कोने-कोने में छठ महापर्व महोत्सव का आयोजन किया जाता है। दिल्ली सरकार भी इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है।

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News