Char Dham Yatra 2026 : 10 लाख भक्तों का हुआ पंजीकरण, दर्शन से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 08:47 AM (IST)
Char Dham Yatra 2026 : देवभूमि उत्तराखंड के चारों पवित्र धामों- बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा के लिए भक्तों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यात्रा शुरू होने से पहले ही 10 लाख से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार यात्रियों की संख्या पिछले सभी सालों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
चारधाम के कपाट खुलने की शुभ तिथियां
इस साल अक्षय तृतीया के पावन पर्व से यात्रा का श्रीगणेश होने जा रहा है।
19 अप्रैल 2026: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।
22 अप्रैल 2026: बाबा केदारनाथ के दर्शन शुरू होंगे।
23 अप्रैल 2026: भगवान बद्रीविशाल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
प्रशासन की तैयारियां: सुरक्षा और सुविधा पर जोर
भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड सरकार और मंदिर प्रबंधन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
हेल्थ चेकअप अनिवार्य: 50 वर्ष से अधिक आयु और पुरानी बीमारियों जैसे- बीपी, शुगर से ग्रसित यात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच की विशेष व्यवस्था की गई है। जगह-जगह मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: यात्रा के लिए ऑनलाइन Official Website, Mobile App, WhatsApp के साथ-साथ ऋषिकेश और हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण काउंटरों की संख्या बढ़ाई गई है।
ट्रैफिक और पार्किंग: यात्रा मार्ग पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए 'ग्रीन कार्ड' और वाहनों की रोटेशन प्रणाली को और सख्त बनाया गया है।
टोकन सिस्टम: केदारनाथ और बद्रीनाथ में दर्शन के लिए वेटिंग टाइम कम करने हेतु डिजिटल टोकन व्यवस्था को लागू किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं के लिए विशेष सलाह
मौसम का अपडेट: हिमालयी क्षेत्रों में मौसम पल-पल बदलता है, इसलिए भारी ऊनी कपड़े और रेनकोट साथ रखें।
एक साथ न चढ़ें: पहाड़ों पर ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, इसलिए चढ़ाई के दौरान पर्याप्त विश्राम लें और खुद को हाइड्रेटेड रखें।
बिना रजिस्ट्रेशन यात्रा न करें: सुरक्षा की दृष्टि से हर यात्री का पंजीकरण अनिवार्य है, इसके बिना चेकपोस्ट से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
