22 अगस्त यानी आज के दिन धनु राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, इन राशियों की हर इच्छा होगी पूरी

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 10:01 AM (IST)

Chandrama gochar Dhanu rashi : ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, माता, भावना और शांति का कारक ग्रह माना गया है। चंद्रमा सबसे तीव्र गति से गोचर करने वाला ग्रह है, जो लगभग सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करता है। 22 अगस्त 2026 यानी आज के दिन चंद्रमा धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। माना जाता है कि जब चंद्रमा धनु राशि में गोचर करता है, तो व्यक्ति का मन धर्म, ज्ञान, अध्यात्म और नए अवसरों की और आकर्षित होता है। इस गोचर से वैसे तो सारी 12 राशियों  को लाभ होगा, लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस गोचर के प्रभाव से भाग्य का साथ मिलेगा और पुरानी रुकी हुई इच्छाएं पूरी होंगी। तो आइए जानते उन लकी राशियों के बारे में-

मेष राशि 
चंद्रमा का धनु राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस राशि छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं।  कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। 

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का धनु राशि में गोचर बहुत शानदार रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। कोर्ट-कचहरी के मामले को हल करने के लिए किसी दोस्त की मदद मिल सकती है। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। सेहत ठीक रहेगी। 

धनु राशि 
चंद्रमा के इस गोचर से आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और सोचने-समझने की क्षमता बेहतर होगी। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह गोचर एकादश यानी लाभ भाव में होने जा रहा है। यह समय आपकी आमदनी और धन वृद्धि के लिए सबसे बेहतरीन रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराना दिया हुआ उधार वापस मिल सकता है। मित्र वर्ग से सहयोग मिलेगा और आपकी कोई बड़ी महत्वाकांक्षा या इच्छा इस दौरान पूरी हो सकती है।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News