Chandra Grahan On Purnima 2026 : पूर्णिमा पर लगने वाला ग्रहण लाएगा धन की बाढ़, इन 3 राशियों की होगी बंपर कमाई
punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2026 - 12:44 PM (IST)
Chandra Grahan On Purnima 2026 : साल 2026 खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा यानी होलिका दहन के दिन लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण एक पूर्ण ग्रहण होगा। भारत में इसके दिखाई देने के कारण इसका धार्मिक प्रभाव और सूतक काल मान्य होगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है, लेकिन इस बार का चंद्र ग्रहण कुछ खास राशियों के लिए कुबेर का खजाना खोलने वाला साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि इस चंद्र ग्रहण कौन सी राशियों पर होगी धन की वर्षा।

इन 3 राशियों पर होगी धन की वर्षा
मेष राशि (Aries)
बंपर आर्थिक लाभ मेष राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण आय के नए द्वार खोलेगा। अगर आपका पैसा कहीं लंबे समय से फंसा हुआ है, तो वह वापस मिल सकता है। निवेश के लिए यह समय सबसे उत्तम है, जिससे आपको भविष्य में बड़ा मुनाफा होगा।
वृष राशि (Taurus)
पद-प्रतिष्ठा और पैसा वृषभ राशि वालों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में उन्नति लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है, जिससे अचानक धन लाभ होने के संकेत हैं।

सिंह राशि (Leo)
सोई हुई किस्मत जागेगी चूंकि ग्रहण का प्रभाव सिंह राशि पर भी है, इसलिए इस राशि के जातकों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और बैंक बैलेंस में भी इजाफा देखने को मिलेगा।
ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें ?
जाप और ध्यान: ग्रहण के समय भगवान शिव या चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
दान का महत्व: ग्रहण समाप्त होने के बाद सफेद वस्तुओं (चावल, दूध, चीनी) का दान करना दरिद्रता को दूर करता है।
सावधानी: गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान बाहर निकलने और नुकीली वस्तुओं के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
