Chandra grahan: चंद्र ग्रहण कई राशियों को करेगा प्रभावित, चंद्रमा और राहु की युति भी बनेगी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2024 - 06:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chandra grahan 2024: चंद्र ग्रहण लगा और सूर्य ग्रहण लगा भले ही साइंस में एक खगोलीय घटना है लेकिन ज्योतिष में यह ग्रहण बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। क्योंकि यह ग्रह देश-दुनिया पर असर डालते हैं और सभी राशियों को प्रभावित करते हैं। यह ग्रहण कुछ राशियों की किस्मत का दरवाजा भी खोल देते हैं, तो कुछ समय के लिए कुछ राशियों की परेशानी भी बढ़ा देते हैं।

18 सितंबर को इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है और यह चंद्र ग्रहण पितृपक्ष से अगले दिन शुरू हो जाएगा।  पितृ पक्ष का आरंभ 17 सितंबर से हो रहा है और 2 अक्टूबर को समाप्त होगा। ऐसे में पितृ पक्ष में चंद्र ग्रहण का साया रहेगा, क्योंकि ये ग्रहण 18 सितंबर को सुबह लगने जा रहा है।

PunjabKesari CHANDER GRAHAN

यह ग्रहण सुबह 6 बजकर 11 मिनट से आरंभ हो रहा है, जो सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट की होगी। क्योंकि इस ग्रहण के समय भारत में सुबह होगी इसलिए यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका कोई सूतक काल मान्य नहीं होगा परंतु ज्योतिष में इस ग्रहण का बराबर प्रभाव देखने को मिलेगा और सभी राशियों पर देखने को मिलेगा।

यह ग्रहण उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के अलावा एशिया के कुछ स्थानों पर दिखाई देगा। साइंस के एंगल से जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है तब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। जिस कारण चंद्रमा पर कुछ समय के लिए अंधेरा हो जाता है और इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं।

अब 18 सितंबर को जो चंद्र ग्रहण लग रहा है, उसकी खास बात यह भी होगी कि चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा मीन राशि में विराजमान रहेंगे। जहां पर राहु ग्रह भी विराजमान हैं। ऐसे में राहु और चंद्रमा की युति से बनने ग्रहण योग कई राशियों की जिंदगी पर असर डालेगा और अच्छे-बुरे नतीजे देगा। कुछ राशियां जहां बेहद सौभाग्यशाली रहेंगी तो कुछ राशियों को थोड़ा अलर्ट भी रहना होगा।

PunjabKesari CHANDER GRAHAN

किन राशियों को चंद्र ग्रहण बंपर लाभ देगा और उनके जीवन में सकारात्मक असर डालेगा तथा किन राशियों को थोड़ा अलर्ट रहना है, जानते हैं-

पहले उन भाग्यशाली राशियों की बात करते हैं, जिनके लिए यह ग्रहण बहुत अच्छे नतीजे देकर जाएगा और ऐसी पहली भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है, जो शुक्र की राशि है और चंद्रमा की उच्च राशि है। चंद्रमा इस राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। करियर के क्षेत्र में शानदार कामयाबी मिलेगी और प्रमोशन का योग भी बनेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। अचानक धन-लाभ के योग भी बनेंगे और आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। आप अपने परिवारजनों और मित्रों के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं और अच्छा वक्त बीतेगा। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो आपको बहुत बड़ी राहत मिलेगी। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिलने के योग बन रहे हैं।

दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से मिथुन राशि वालों के यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जो लोग बेरोजगार है, उन्हें जॉब की खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक संपत्ति या करियर को लेकर कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आपको काफी राहत मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना भी साकार होगा। मिथुन राशि के बिजनेसमैन को बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं और बिजनेस को बढ़ावा भी मिलेगा।

तीसरी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। कन्या राशि वालों के अगर कहीं पैसे अटके हुए हैं, तो वापस मिलने के योग बनेंगे। धन के मामले में कन्या राशि वाले काफी लकी रहने वाले हैं क्योंकि इनकम का कोई नया सोर्स भी विकसित हो सकता है। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नई प्रॉपर्टी या नया वाहन खरीदने का योग भी बनेगा। रोमांस के मौके भी मिलेंगे और लव लाइफ बेहतर होती जाएगी।

चौथी भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि है। वृश्चिक राशि में पांचवे भाव में ग्रहण निर्मित होगा इसलिए वृश्चिक राशि के जातकों को शिक्षा, करियर और बिजनेस में काफी लाभ मिलने की संभावना है। इस राशि के जो स्टूडेंट विदेश जाकर अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं, उनका सपना साकार होगा और विदेश में सेटल होने का सपना भी पूरा हो सकता है। वृश्चिक राशि वालों को पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिलेगा और परिवारजनों का पूरा सहयोग भी आपको हासिल होगा।

पांचवी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। चंद्र ग्रहण के साथ-साथ चंद्रमा और राहु की युति बनने से धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कर्ज से भी धीरे-धीरे मुक्ति मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के साथ खुशनुमा वक्त बीतेगा। मकान और वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आप करियर के ग्रोथ के लिए कुछ नई स्किल्स सीख सकते हैं। इन्वेस्टमेंट करने के लिए भी समय बेहतर होगा और ससुराल पक्ष से भी आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

छठी भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि के दूसरे भाव में ग्रहण योग बन रहा है। पहले भाव में शनि विराजमान हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रमोशन के योग बनेंगे। अगर प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे हैं तो अच्छे पैकेज पर किसी दूसरी जगह से ऑफर आ सकता है। विदेश जाने के योग भी बनेंगे। रोमांस के मौके भी मिलेंगे और लव लाइफ बेहतर होगी।

सातवीं भाग्यशाली राशि मीन राशि है और मीन राशि में ही चंद्रमा और राहु की युति भी बनेगी इसलिए मीन राशि वाले काफी फायदे में रहेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आमदनी में बढ़ोतरी होगी। समाज में आपका स्टेटस बढ़ेगा और आपके कई अटके हुए काम भी बनते चले जाएंगे। घर में विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे और कोई रिश्ता फाइनल भी कर सकते हैं। संतान पक्ष से जुड़ी कोई खुशखबरी भी आपको मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

PunjabKesari CHANDER GRAHAN

इन राशियों को ग्रहण के दौरान मिले-जुले नतीजे मिलेंगे-
मेष राशि
वालों को आर्थिक लाभ तो होगा लेकिन वाहन सावधानी से चलाना होगा और वाद-विवाद से दूर रहना होगा अन्यथा कोई बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है।

कर्क राशि वालों को थोड़ा स्वास्थ्य पक्ष का ख्याल रखना होगा वैसे आपको अपनी टैलेंट दिखाने का पूरा मौका भी मिलेगा और विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना साकार हो सकता है।

सिंह राशि वालों को करियर में थोड़ा स्ट्रगल करना पड़ सकता है लेकिन पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग बनेंगे।

तुला राशि वालों को किसी को उधार देने से बचना होगा और किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर सोच-समझ कर ही हस्ताक्षर करने होंगे अन्यथा कोई दिक्कत हो सकती है।

मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है इसलिए इस ग्रहण के दौरान मकर राशि वालों को इन्वेस्टमेंट करने से परहेज करना होगा। 

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari CHANDER GRAHAN


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News