Chandra Grahan 2022: भारत के 6 शहरों में दिखा पूर्ण चंद्रग्रहण

punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2022 - 08:27 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (इंट): भारत के 6 शहरों में मंगलवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण का असर रहा। देश में मंगलवार शाम 4.23 बजे से शुरू हुआ ग्रहण शाम 6.19 बजे समाप्त हो गया। कुल मिलाकर इसका असर 1 घंटा 56 मिनट ही रहा।  भारत में अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में पूर्ण ग्रहण के साथ चंद्रोदय सबसे पहले देखा गया। दिल्ली में 5.28 बजे से और मुंबई में 6.01 बजे से आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू हुआ। यह 6.19 बजे खत्म हो गया। इसके अलावा देश के 6 शहरों-कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और ईटानगर में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा गया जबकि शेष भारत में इसका आंशिक असर रहा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

दुनिया के बाकी देशों की बात करें तो चंद्र ग्रहण सबसे पहले दोपहर 2.39 बजे प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखा। इसके बाद यह अमरीका होते हुए ऑस्ट्रेलिया और फिर जापान में देखा गया। अमरीका और आस्ट्रेलिया में यह आधा दिख रहा था। कुछ देर बाद ही दोनों देशों में ब्लड मून दिखने लगा। हालांकि जापान में चंद्र ग्रहण आंशिक तौर पर ही देखा गया।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News