Chandra Grahan: आज लगेगा चन्द्र ग्रहण, पढ़ें पूरी जानकारी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 08, 2022 - 12:16 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chandra Grahan 2022 november time: इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण अभी कुछ समय में आरंभ होने जा रहा है। इस ग्रहण का असर भारत वर्ष में देखा जाएगा। भारत के पूर्वी राज्य में यह पूर्ण रूप से ग्रहण लगेगा परंतु भारत के अन्य राज्यों में चंद्रमा आंशिक रूप में दिखाई देगा। चंद्रोदय के समय से ही चंद्र ग्रहण प्रारंभ हो जाएगा। 4:21 से लेकर 7:26 तक ग्रहण की अवधि रहेगी। चंद्रग्रहण के प्रभाव के कारण सूतक काल का आरंभ 9 घंटे पूर्व यानी कि प्रातः काल 9:32 से हो जाएगा। चंद्र ग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और पेसिफिक में भी दिखाई देगा। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तब इसे चंद्र ग्रहण माना जाता है। साल का यह आखिरी ग्रहण है, जोकी मेष राशि में लगेगा इसलिए इस राशि के जातकों के लिए खास ध्यान रखने की जरूरत है। गुवाहाटी, रांची, पटना, सिलिगुड़ी और कोलकाता समेत देश की राजधानी दिल्ली में ग्रहण देखा जाएगा। पूर्वी राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा जाएगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण को ब्लड मून कहा जाता है। इस प्रकार का चंद्र ग्रहण अब से 3 वर्ष बाद यानी कि 14 मार्च 2025 को लगेगा। देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय अवधि का चंद्र ग्रहण होगा जैसे कि कोलकाता में शाम 04:55 बजे पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और 07:26 पर समाप्त होगा। जो 2 घंटे 34 मिनट तक रहेगा। वहीं पर दिल्ली और उत्तर के राज्यों में चंद्र ग्रहण की समय अवधि 05:31 बजे और चंद्रमा पर 66 फीसदी छाया रहेगा। ग्रहण की घटना शाम 05:28 बजे शुरू होगी और शाम 07:26 बजे समाप्त होगी, जो 1 घंटे 58 मिनट तक चलेगी। भारत के पश्चिमी भाग जैसे कि मुंबई में ग्रहण का समय बहुत कम अवधि का होगा। 06:04 बजे चंद्र ग्रहण देखेंगे। 06:01 बजे और शाम 07:26 बजे समाप्त होगा, जो 1 घंटे 25 मिनट तक चलेगा। चंडीगढ़ में 1 घंटे 59 मिनट तक रहेगा। यह शाम 05:30 बजे अपने अधिकतम बिंदु पर दिखाई देगा।

PunjabKesari Chandra Grahan

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Chandra Grahan

Chandra Grahan 2022: ग्रहण काल में किसी भी प्रकार की शास्त्रों की पूजा में मूर्ति पूजा को निषेध माना जाता है। इस समय अवधि में मंदिर इत्यादि बंद रहेंगे और इसके साथ ही किसी भी प्रकार का शुभ कार्य करना अच्छा नहीं माना जाएगा। ग्रहण का प्रभाव विशेष तौर पर मेष राशि व तुला राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। चंद्रमा की स्थिति अगर जन्म कुंडली में शुभ नहीं है तो चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपकी मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक भी हो सकता है। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए इस समय अवधि में अधिक से अधिक महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण विशेष लाभ देगा और जन्म कुंडली में चंद्रमा की स्थिति देखते हुए उपाय में दान पूर्ण करना शुभ रहेगा जैसे कि इस समय जौं, दूध, काला-सफेद कंबल, सूखे नारियल इत्यादि का दान ग्रहण के प्रभाव को कम कर देगा। 

ग्रहण काल में किसी भी प्रकार का बंधन करने से बचना चाहिए। ग्रहण काल में ग्रहण की छाया आप पर न पड़े, इसका खास ध्यान रखें। ग्रहण में मूर्ति को हाथ लगाना या उनका पूजन करना भी मना होता है।

PunjabKesari Chandra Grahan

Chandra grahan effect on rashi 2022: चंद्र ग्रहण का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ेगा मेष, कर्क, सिंह, राशि वाले जातकों के पर अधिक प्रभाव रहेगा। भरणी नक्षत्र में इस ग्रहण के लगने के कारण इस नक्षत्र वाले जातकों के लिए ग्रहण का प्रभाव अधिक शुभ नहीं है।

वृश्चिक, मकर और मीन राशि वाले जातकों पर इस ग्रहण का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। 

वृष, मिथुन, तुला, पर इस ग्रहण का प्रभाव आर्थिक संकट का कारण बनेगा। 

धनु, कुंभ और कन्या राशि पर मानसिक कष्ट आ सकता है।

नीलम
8847472411 

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News