आज का पंचांग- 2 मई, 2025
punjabkesari.in Friday, May 02, 2025 - 06:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
2 मई 2025, शुक्रवार वैशाख शुक्ल तिथि पंचमी (प्रात: 9.15 तक) तथा तदोपरांत तिथि षष्ठी
विक्रमी सम्वत् : 2082, वैशाख प्रविष्टे 20, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1947, दिनांक : 12 (वैशाख), हिजरी साल 1446, महीना जिल्काद, तारीख 3, सूर्योदय : प्रात: 5.46 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.04 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : आर्द्रा (दोपहर 1.04 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पुनर्वसु, योग: धृति (2-3 मध्य रात 3.20 तक) तथा तदोपरांत योग शूल, चंद्रमा : मिथुन राशि पर (पूरा दिन-रात)। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए, राहूकाल : प्रात: साढ़े दस से दोपहर 12 बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : आद्य जगदगुरु श्री शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती, रामानुज जयंती, स्कन्द षष्ठी।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य मेष में
चन्द्रमा मिथुन में
मंगल कर्क में
बुध मीन में
गुरु वृष में
शुक्र मीन में
शनि मीन में
राहू मीन में
केतु कन्या में