चाणक्य नीतिः सफलता के लिए रखें इन बातों का ख्याल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2019 - 10:28 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
बहुत बार ऐसा होता है कि इंसान अपना बुरा और भला नहीं समझ पाता है। जिस वजह से उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन हमारे हिंदू धर्म में ऐसे बहुत से ग्रंथ हैं, जिनसे हमें जीवन में आने वाली परेशानियों का सामना करने के बारे में बताया जाता है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति ज्ञान में ऐसी बहुत सी बातों का जिक्र किया है जिसे अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में उतार ले तो उसका जीवन सुधर सकता है। उन्हीं बातों में से कुछ ऐसी बातें हैं जो आज हम आपके सामने रूबरू करने जा रहे हैं, जिससे व्यक्ति का जीवन सफल बन सकता है। 
PunjabKesari, kundli tv
चाणक्य अपनी नीति में कहते हैं कि भय से कभी भागना नहीं चाहिए। क्योंकि इससे आपके किसी काम की सफलता में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसलिए भय के तुरंत सामने आते ही उस पर हमला करके उसे खत्म कर देना चाहिए।

किसी भी व्यक्ति की अच्छाई कभी छिपकर नहीं रह सकती। जैसे कि फूल तो खाली हवा की दिशा में ही सुगंध फैलाते हैं लेकिन इंसान की अच्छाई चारों दिशा में फैल जाती है।

ऐसा कहा जाता है कि हर व्यक्ति को वर्तमान में जीना चाहिए। क्योंकि समझदार व्यक्ति हमेशा अपने आज में जीता है। 

कहते हैं कि हर इंसान को अपनी गलतियों से सीखना चाहिए। 
PunjabKesari, kundli tv
दुश्मनों के सामने कभी भी परेशान होकर नहीं रहना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें और खुशी मिलेगी। आपके दुश्मनों के लिए सबसे बड़ी सजा आपका खुश रहना है।

व्यक्ति को कभी भी अपनी आय से अधिक खर्च नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करना उसे निर्धन बना सकता है। 

कहते हैं कि किसी भी काम को करने से पहले उसके असफल होने का न सोचें। क्योंकि नकारात्मक सोच हमेशा मनुष्य को आगे बढ़ने से रोक देती है। 
PunjabKesari, kundli tv
अपने राज कभी किसी से शेयर नहीं करना चाहिए क्योंकि यह कभी भी आपके लिए घातक साबित हो सकते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News