Chanakya Niti : किसी को दान करने से पहले जरूर माने चाणक्य की ये सलाह, हो जाएंगे मालामाल

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 01:32 PM (IST)

Chanakya Niti : चाणक्य को दुनिया का सबसे बड़ा कूटनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री माना जाता है। वैसे तो चाणक्य नीति में जीवन से जुड़ी हर बात का जिक्र किया गया है। इन्हीं में से एक हैं दान करना। नीतिशास्त्र में दान का बहुत खास महत्व है। दान करना अच्छा फल देता है। लेकिन चाणक्य जी ने दान को सिर्फ भावना नहीं, बल्कि बुद्धिमानी से जुड़ा काम बनाया है। साथ ही यह भी माना जाता है कि व्यक्ति के हाथों से किए गए दान से जीवन में तरक्की की राह खुलती है और साथ ही इसका पुण्य भी मिलती है। चाणक्य के अनुसार, दान करने के लिए भी कुछ खास जगहों और बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि किन जगहों पर दान करना हमारे लिए लाभदायक साबित होता है। 

Chanakya Niti

गरीब बच्चों की शिक्षा 
अपनी कमाई में से किया गया गरीब बच्चों की शिक्षा में दान सबसे बड़ा दान माना जाता है। चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है, उसके जीवन में खुशियां आने लगती हैं। साथ ही सफलता उसके कदम चुमने लगती है। 

Chanakya Niti

जरूरतमंदों को दान करना
चाणक्य के अनुसार, ऐसे व्यक्ति को दान देना चाहिए जो इसका महत्व समझता हो और जिसे सच्चे में इस दान की जरूरत हो। चाणक्य ये भी कहते हैं, जो व्यक्ति भूखा हो उसी को भोजन कराएं न की उसको जिसका पेट भरा हुआ है। 

बीमारों और लाचारों की करें सहायता 
आचार्य चाणक्य के अनुसार, किसी बीमार व्यक्ति की दवाईयों में किया गया दान बहुत अच्छा होता है। जो लोग किसी बीमार व्यक्ति की बीमारी को पूरी तरह से ठीक करने में मदद करते हैं, ऐसे लोगों का घर-परिवार हमेशा खुशहाल और स्वस्थ रहता है। 

Chanakya Niti

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News