Chaitra Navratri 2025: जल्द ही शुरू होने वाले हैं चैत्र नवरात्रि, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 04, 2025 - 04:42 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण और शुभ पर्व है, जो हर साल चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि से शुरू होता है। यह पर्व नवदुर्गा की पूजा के रूप में मनाया जाता है और यह खास तौर पर मां दुर्गा और उनकी नौ रूपों की उपासना के लिए प्रसिद्ध है। चैत्र नवरात्रि को विशेष रूप से भारत में मनाया जाता है और यह वसंत ऋतु में पड़ता है, जो एक नए आरंभ का प्रतीक है।

PunjabKesari Chaitra Navratri
नवरात्रि में मां दुर्गा हर बार अलग-अलग वाहन पर सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन देने आती हैं। देश-दुनिया का भविष्य क्या रहने वाला है। इस बात का अनुमान माता के वाहन के अनुसार लगाया जाता है। तो आइए जानते हैं, इस बार चैत्र नवरात्रि में माता रानी किस वाहन पर सवार होकर आने वाली है, जानते हैं-

PunjabKesari Chaitra Navratri
चैत्र नवरात्रि के दिन हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा
साल 2025 में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर धरती पर आएंगी और प्रस्थान भी हाथी पर ही करेंगी। किवदंती है की मां दुर्गा जब हाथी पर सवार होकर आती हैं तो मंगलसूचक होता है। हिंदू धर्म में हाथी को शक्ति, बुद्धि, अखंडता, ताकत और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। किसानों की तो चांदी होने वाली है। माता रानी जब हाथी पर सवार होकर आती हैं तो धरती सोना उगलने लगती है। इन्द्र देव भी बारिश की भी कमी नहीं होने देते।

PunjabKesari Chaitra Navratri
कैसे तय होता है माता रानी का वाहन
माता का वाहन नवरात्रि में दिन के अनुसार निश्चित होता है। नवरात्रि का शुभ आरंभ रविवार और सोमवार से होता है तो मां की सवारी हाथी होती है। मंगलवार और शनिवार के दिन नवरात्रि की शुरुआत हो तो माता की सवारी घोड़ा होती है। गुरु और शुक्रवार को अगर नवरात्रि शुरू हो तो मां की सवारी डोली अथवा पालकी होती है।   

PunjabKesari Chaitra Navratri


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News