Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि इस साल पूरे 9 दिन की होगी, ये है पूरी List

punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2023 - 07:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chaitra Navratri 2023: हिन्दू धर्म में नवरात्रि को वर्ष में 4 बार मनाया जाता है। यह 4 माह हैं पौष, चैत्र, आषाढ़ और अश्विन। आषाढ़ और पौष माह की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं। चैत्र माह की नवरात्रि को बड़ी नवरात्रि और अश्विन माह की नवरात्रि को छोटी नवरात्रि कहा जाता है। इस बार चैत्र नवरात्रि बहुत ही खास होगी क्योंकि मां नाव में सवार होकर पृथ्वी पर पधारेंगी। नवरात्रि के पहले दिन दो बेहद शुभ योग ब्रह्म और शुक्ल योग का संयोग भी बन रहा है। जिसमें माता की पूजा करके दोगुना फल पाया जा सकता है। मां ममता और दया की देवी हैं, उनके सामने जो कोई भी झोली फैला कर आता है। माता उसे कभी भी खाली हाथ वापिस नहीं भेजती। इस बार मां दुर्गा पूरे 9 दिनों तक अपने भक्तों के बीच में रहेंगी, पढ़िए पूरी लिस्ट।

PunjabKesari Chaitra Navratri

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Chaitra Navratri

Chaitra Navratri 2023 Tithi चैत्र नवरात्रि 2023 तिथियां

PunjabKesari Chaitra Navratri

चैत्र नवरात्रि पहला दिन - 22 मार्च 2023 : मां शैलपुत्री पूजा
चैत्र नवरात्रि दूसरा दिन - 23 मार्च 2023 : मां ब्रह्मचारिणी पूजा
चैत्र नवरात्रि तीसरा दिन - 24 मार्च 2023 : मां चंद्रघण्टा पूजा
चैत्र नवरात्रि चौथा दिन - 25 मार्च 2023 : मां कुष्माण्डा पूजा
चैत्र नवरात्रि पांचवां दिन - 26 मार्च 2023: मां स्कंदमाता पूजा
चैत्र नवरात्रि छठा दिन - 27 मार्च 2023 : मां कात्यायनी पूजा
चैत्र नवरात्रि सांतवां दिन - 28 मार्च 2023 : मां कालरात्रि पूजा
चैत्र नवरात्रि आठवां दिन - 29 मार्च 2023 : मां महागौरी पूजा
चैत्र नवरात्रि नौवां दिन - 30 मार्च 2023 : मां सिद्धिदात्री पूजा, राम नवमी

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News