लव राशिफल  9 जून- जग घूमेया थारे जैसा ना कोई

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 01:10 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)  आज लव पार्टनर आपकी खूबसूरती के कायल हो जाएंगे, आगे-पीछे घूमते रहेंगे। मैरिड लोग फैमिली प्लानिंग करने के बारे में सोचेंगे। क्रश को देखकर सिंगल के दिल की धड़कने तेज हो जाएंगी।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज पार्टनर के प्यार की खुशबू से लव लाइफ में मदहोशी का आलम बना रहेगा। दांपत्य जीवन में पार्टनर से बहुत सारी तारीफ मिलेगी। सिंगल क्रश को अपने दिल की बात बताने का प्रयास करेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)  आज पार्टनर का भरपूर प्यार पाकर खुद को बहुत ही सुरक्षित महसूस करेंगे। सिंगल दिल से जुड़े फैसले बहुत ही ध्यान से करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)  आज दिन ऊर्जा से भरा रहेगा, पार्टनर भरपूर लाभ उठाएंगे। दिल खोलकर मजे लुटेंगे। सिंगल के जीवन में किसी की एंट्री खुशियों की सौगात लेकर आ सकती है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)  साथी के साथ हनीमून के लिए विदेश यात्रा का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में पार्टनर की तरफ से स्पेशल तोहफा मिलेगा। सिंगल की आंखें कार्यक्षेत्र में इधर-उधर सिर्फ क्रश को ढूंढेगी।  

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) विवाहित कपल्स आज रोमांस की सारी हदें पार करके एक-दूसरे में खोए रहेंगे। लव लाइफ में रोमांस की कमी देखने को मिलेगी। सिंगल पब्लिक प्लेस में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)  आज साथी के साथ मिलकर भविष्य में एक साथ साथ निभाने का निर्णय लेंगे। अन्य पार्टनर के साथ रोमांस करने में बिजी रहेंगे। सिंगल क्रश को अपनी भावनाओं के बारे में बताएंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज आपके प्यार के चर्चें चारों तरफ फैलेंगे। अन्य साथी के साथ बैठकर प्रेम जीवन के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। सिंगल का पार्टनर ढूंढने का प्रयास जारी रहेगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)  आज साथी से जरूरत से ज्यादा प्यार मिलेगा, अंतरंग संबंधों में गर्माहट बनी रहेगी। पार्टनर की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। सिंगल चाहकर भी क्रश से दिल की बात नहीं बोल पाएंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)  शादीशुदा जीवन में किसी बात को लेकर साथी के साथ झगड़ा हो सकता है। लव लाइफ में भी रोमांस की कमी देखने को मिलेगी। सिंगल किसी के लिए हो रहे प्यार के एहसास को दोस्तों के साथ शेयर करेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज पार्टनर आपकी इतनी केयर करेगा कि उसके प्रति प्रेम के साथ इज्जत और भी बढ़ जाएगी। सिंगल एक्स के साथ गलतफहमियों को सुलझाने का प्रयास करेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है, लव लाइफ रंगहीन रहेगी। मैरिड कपल्स भी किसी बात को लेकर एक-दूसरे से रूठे रहेंगे। सिंगल पर घर वाले शादी का दबाव डालेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News