Chaitra Navratri 2021: राशि अनुसार करें मंत्रों का जप, बरसेगी नवदुर्गा की विशेष कृपा

punjabkesari.in Saturday, Apr 17, 2021 - 09:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chaitra Navratri 2021: देश भर में चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। श्रद्धालु अपनी पूरी श्रद्धा के साथ विधिपूर्वक मां दुर्गा और उनके सभी रूपों की आराधना कर रहे हैं। बहुत से श्रद्धालुओं ने नवरात्र के व्रत भी रखे हैं। अगर हम अपनी राशि के मुताबिक इन नवरात्रों में मंत्रों का जप करेंगे तो देवी की विशेष कृपा हम पर बरसेगी।  वैसे भी हमारे शास्त्रों में मंत्र जप का काफी महत्व बताया गया है। नवरात्रि के दौरान राशि अनुसार मंत्रों का जाप करने से घर में खुशहाली आती है और शक्ति का सृजन हमारे भीतर होता है। आइए जानें, इस नवरात्र पर्व पर किस राशि के लोग किस मंत्र का जाप करें, जिससे देवी की विशेष कृपा बरसेगी- 

PunjabKesari Chaitra Navratri
Navratri, Mantras for Maa Durga

मेष राशि के जातक नवरात्रि में शक्ति के साथ शिव अराधना करें और प्रतिदिन ऊँ नम: शिवाय या ऊं शिवाय नम: मंत्र का 11 माला जाप करें। विशेष लाभ प्राप्त होगा। ओम एं सरस्वते नमः मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।

वृषभ राशि के जातक ॐ मातंगी नम: मंत्र का जाप करें या फिर इस मंत्र का जाप करें ॐ क्रां क्रीं क्रूं कालिका देव्यै नम: 

मिथुन राशि वाले ॐ शिव शक्त्यै नम: मंत्र का जाप करें या फिर यह मंत्र पढ़ें ॐ दुं दुर्गायै नम:

PunjabKesari Chaitra Navratri

कर्क राशि वाले इस मंत्र का जप करें ॐ ललिता देव्यै नम: 

सिंह राशि के जातक नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के साथ-साथ मां लक्ष्मी का भी पूजन करें। मंत्र ऊँ दीप लक्ष्म्यै नम: का प्रतिदिन 21 माला जाप करें या इस मंत्र का जाप करें ॐ ऐं महासरस्वती देव्यै नम:

कन्या राशि के जातक नवरात्रि के दौरान केवल मां आदिशक्ति की अराधना करें और ऊँ सर्वमंत्रमयी नम: मंत्र का प्रतिदिन 11 माला जप करें या इस मंत्र का जाप करें ॐ शूल धारिणी देव्यै नम: 

तुला राशि के जातक मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए ऊँ अंबे नम: मंत्र का प्रतिदिन 11 माला जाप करें या फिर इस मंत्र का जाप करें ॐ ह्रीं महालक्ष्म्यै नम:

वृश्चिक राशि वाले  ॐ शक्तिरूपायै नम: , ॐ क्लीं कामाख्यै नम:  मंत्र का जाप करें या फिर इस मंत्र का जाप करें ॐ विद्या लक्ष्म्यै नम:

PunjabKesari Chaitra Navratri
धनु राशि के जातक इस मंत्र का जाप करें -ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे

मकर राशि वाले ॐ आद्य नायकायै नम: मंत्र का जाप करें या फिर इस मंत्र का जाप करें ॐ पां पार्वती देव्यै नम: 

कुंभ राशि वाले ॐ शांभवी नम: या फिर ॐ पां पार्वती देव्यै नम: मंत्र का जाप करें। 

मीन राशि वाले "ओम कात्यायनी नम:" या फिर ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नम: मंत्र का जप करें। 

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com 

PunjabKesari Chaitra Navratri


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News