आज बुध करेंगे राशि परिवर्तन, जानें आपकी राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2020 - 09:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आज 7 अप्रैल, मंगलवार को ग्रहों का राजकुमार बुध कुंभ राशि से मीन राशि में दोपहर 2:24  पर राशि परिवर्तन करेगा। फिर 25 अप्रैल की रात 2:43 तक इसी राशि में वास करेंगे। जानें, आपकी राशि पर ये गोचर क्या प्रभाव डालेगा-

मेष: गोचर मिश्रित रहेगा। परेशानियां बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। पार्टनर के सहयोग से लाभ होगा। सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव रहेगा।

वृष: गोचर शुभ रहेगा। अचानक लिए गए निर्णय फायदेमंद होंगे। फालतू खर्चा व भोगों में वृद्धि रहेगी। बचत कम रहेगी। सावधानी से निर्णय लें।

मिथुन: गोचर अच्छा है। रुका पैसा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। भाईबंधु से सहयोग होगा। कर्जा व रिस्क लेने से बचें। गुस्से पर कंट्रोल रखें।

कर्क: गोचर मध्यम है। बीमारी फालतू खर्च व विवाद के योग हैं। मानसिक तनाव व भाग-दौड़ रहेगी। झूठ बोलने से बचें। नए कार्य करने से बचें।

सिंह: गोचर अशुभ है। अनचाही यात्राएं, फालतू खर्च व विवाद के योग हैं। कामकाज प्रभावित होगा। दांपत्य में मतभेद होंगे। स्वास्थ्य बिगड़ेगा।

कन्या: गोचर सामान्य है। विवाद व रोग परेशान करेंगे। मानसिक तनाव से घिरेंगे। दांपत्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। स्थान परिवर्तन के योग हैं।

तुला: गोचर शुभ रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। योजनाओं फलित होंगी। अचानक धन मिलेगा। प्रमोशन व आय वृद्धि के योग हैं। परीक्षा में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: गोचर मध्यम है। किस्मत साथ देगी। भाईबंधु के सहयोग से रुके कार्य पूरे होंगे। खर्च बढ़ेंगे। खुशखबरी मिलेगी। प्रयास सफलता होंगे।

धनु: गोचर सुखद है। स्थितियां अनुकूल रहेंगी। दांपत्य सुख मिलेगा। धन लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कानूनी बाधा के कारण टेंशन के योग हैं।

मकर: गोचर मिश्रित है। कामों में रुकावट आएगी। उधार वसूली व सौदे अटकेंगे। सुख-सुविधा पर खर्चा होगा। जीवनसाथी की सेहत चिंतित करेगी।

कुंभ: गोचर सामान्य है। फालतू खर्च से राहत मिलेगी। योजनाएं पूरी होंगी। संतान सुख मिलेगा। विवादों में उलझेंगे। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आएगा।

मीन: गोचर अच्छा है। फालतू खर्चा बढ़ेगा। तनाव रहेगा। सेहत परेशान करेगी। पुराने विवाद सक्रिय होंगे। संतान सहयोग करेगी। आय वृद्धि होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News