Budh Purnima: बुद्ध पूर्णिमा पर बनेगा खास संयोग, उठाएं लाभ

punjabkesari.in Friday, May 05, 2023 - 06:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vaishakh Purnima 2023: वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। भगवान बुद्ध के भक्तों के लिए यह पर्व बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसे कई अलग-अलग जगहों पर बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। बुद्ध पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य और धर्म-कर्म के अनेक कार्य किए जाते हैं।

PunjabKesari Budh Purnima

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Vaishakh Purnima shubh muhurat: वैशाख पूर्णिमा पर धर्मराज की पूजा का विशेष विधान है। मान्यता के अनुसार इस व्रत को विधि पूर्वक करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। इस साल बुद्ध पूर्णिमा का पर्व 5 मई को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं इस दिन का शुभ मुहूर्त और खास संयोगों के बारे में। वैशाख पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 4 मई 2023 को 11 बजकर 44 मिनट पर होगी। पूर्णिमा का समापन 5 मई 2023 को रात 11 बजकर 03 मिनट पर होगा। इस बार भगवान गौतम बुद्ध की 2585वीं जयंती मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का मुहूर्त इस प्रकार है।

Special coincidences are being made on Buddha Purnima बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहे हैं ये खास संयोग
इस बार की बुद्ध पूर्णिमा बेहद खास रहने वाली है। इस दिन कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं। रात 9 बजकर 37 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा। इसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जाएगा। यह दोनों नक्षत्र बेहद शुभ माने जाते हैं। इस दिन रात में 9 बजकर 15 मिनट तक सिद्ध योग भी रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में सिद्धि योग को बेहद शुभ माना गया है और इस अवधि में किए गए सभी कार्य सफल होते हैं।

PunjabKesari Budh Purnima

Vaishakh Purnima 2023: बुद्ध पूर्णिमा के दिन मेष राशि में चार ग्रहों गुरु, सूर्य, बुध और राहु का संयोग रहेगा। मिथुन में मंगल शुक्र की युति और तुला के चंद्र केतु की युति रहेगी जबकि शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। इस बार वैशाख पूर्णिमा कई मायनों में खास है क्योंकि इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। चंद्र ग्रहण 5 मई की रात 8 बजकर 44 मिनट पर शुरु होगा और 6 मई 2023 को आधी रात 1 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगा।

PunjabKesari Budh Purnima

Do these measures on the day of Buddha Purnima बुद्ध पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय
अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो बुद्ध पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करें, ये बहुत ही अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है, साथ ही गंगाजल का घर में छिड़काव करने से नकारात्मकता का नाश भी हो जाता है। 

Vaishakh Purnima ke upay: इस दिन चंद्र देव का ध्यान अवश्य करें। एक चांदी के प्लेट में घी का दीपक और धूप जलाएं। इसमें मखाने और छुहारे रखें और चंद्रमा को रात्रि में अर्घ्य दें। साथ ही साबूदाने की खीर भी चढ़ाएं और चंद्रदेव का ध्यान करें। इससे चंद्रदेव के आशीर्वाद की प्राप्ति होगी और आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। इस दिन किसी तीर्थ स्थान पर जाएं, अंजली भर जल लेकर काले तिल मिलाकर पितरों के नाम से अर्पित करें। ऐसा करने से कलह-कलेश और अशांति दूर हो जाती है।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड राष्ट्रीय गौरव रत्न से विभूषित
पंडित सुधांशु तिवारी
9005804317    

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News