Budh Gochar in aries: आज बुध करेंगे मेष राशि में गोचर, इन राशियों की पलटेगी किस्मत

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2024 - 08:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Budh Ka Mesh Mein Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। जिनकी खास चाल बहुत महत्व रखती है। बुध मीन राशि से निकलकर मेष राशि में 26 मार्च को सुबह 3 बजकर 5 मिनट पर गोचर करेंगे। बुध का यह गोचर होली से ठीक एक दिन बाद होने जा रहा है। बुध के इस राशि परिवर्तन का कई राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो आइए जानते हैं कि बुध के इस गोचर से किन-किन राशियों की किस्मत चमक सकती है।

Aries Horoscope मेष राशि
बुध का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है।

Gemini Horoscope मिथुन राशि
होली के बाद बुध का होने वाला गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

Leo Horoscope सिंह राशि
बुध का गोचर सिंह राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। जो लोग लंबे समय से प्रॉपर्टी खरीदने के बार में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। बहन के लिए किसी अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है। भाई के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी।

Pisces Horoscope मीन राशि
बुध का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बनाएंगे। बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी के साथ इंटिमेसी का मजा लेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News