Surya Transit: सूर्य के गोचर से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

punjabkesari.in Monday, Jul 15, 2024 - 11:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Rashi Parivartan 2024:  ग्रहों के राजा सूर्य 16 जुलाई को अपने मित्र चंद्रमा की कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं और पूरा एक महीना वह कर्क राशि में रहेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन ज्योतिष की दुनिया में काफी हलचल मचाता है और जब-जब सूर्य अपनी राशि में या अपने मित्र की राशि में आते हैं तो वह बहुत पावरफुल होकर कई राशियों का भाग्य उदय करते हैं। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, उनका सितारा सूर्य की तरह ही चमकता है। पूरे 366 दिन के बाद सूर्य अपने परम मित्र चंद्रमा की कर्क राशि में आ रहे हैं।

Devshayani Ekadashi: पढ़ें, देवशयनी एकादशी से जुड़ी पूरी जानकारी

आज का पंचांग- 15 जुलाई, 2024

Surya Transit: सूर्य के गोचर से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Tarot Card Rashifal (15th july): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 15 जुलाई - कहो ना कहो, ये आंखें बोलती है

Jagannath Temple news: 46 साल बाद खोला गया पुरी के जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार

आज का राशिफल 15 जुलाई, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Harishyani Ekadashi Vrat Katha- हरिशयनी एकादशी व्रत कथा, पढ़ने-सुनने से होता है पापों का नाश

PunjabKesari Surya Transit
हमारे ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। इन्हें एनर्जी का पावर हाउस भी कहा जाता है क्योंकि इनकी ऊर्जा से ही दुनिया चलती है और यही व्यक्ति को सफलता, पराक्रम, आत्‍मविश्‍वास देते हैं। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तित करते हैं और इसका सबसे ज्यादा असर लोगों के करियर, सेहत और सफलता-असफलता पर होता है। वैसे भी ज्योतिष में व शास्त्रों में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह होने के साथ ही हमारे मान-सम्मान व अपमान का भी कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है, उसे समाज में मान-सम्मान और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सूर्य ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं करता। सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता भी कहा जाता है, जो हमें प्रतिदिन दर्शन देते हैं। शास्त्रों में इनकी उपासना से मिलने वाले शुभ फलों की लंबी सूची है।

धार्मिक मान्यताओं की मानें तो यह ताकत, अधिकार, यश, नौकरी आदि के देवता हैं। इनकी पूजा विधि-विधान से करने से उपरोक्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सूर्य हर 30 दिन में एक बार अपनी राशि बदलते हैं। सूर्य देव 12 महीनों में सभी 12 राशियों को पूरा करते हैं। जिसके बाद फिर पहली राशि में वापस आते हैं। अब 16 जुलाई को वह कर्क राशि में आ रहे हैं और कर्क राशि में आते ही सूर्य की ताकत और बढ़ जाएगी।

सूर्य का राशि परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है और सूर्य इन राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहे हैं। खूब धन-संपदा भी लेकर आ रहे हैं। खुशहाली लेकर आ रहे हैं। ऐसी कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं, जिन्हें सूर्य अपना राशि परिवर्तन करके कोई बहुत बड़ा लाभ देने वाले हैं-

सूर्य के इस गोचर से 6 राशियों की जिंदगी में बहार आने वाली हैं। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं। इनमें पहली राशि मेष राशि है, जिसके लिए सूर्य का गोचर बहुत शानदार रहने वाला है।

PunjabKesari Surya Transit

मेष राशि वालों के लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपके पराक्रम और साहस में बढ़ोतरी होगी। आपके घर मांगलिक या शुभ कार्य हो सकते हैं। आप परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। पदोन्नति की संभावना भी अधिक रहेगी। विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है और समाज में रुतबा बढ़ेगा।

दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है और यह सूर्य की मित्र राशि है। मिथुन राशि के जातकों का समय धीरे-धीरे बेहतर होगा। धन की आमद भी बढ़ेगी और आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल से दूसरों को प्रभावित भी कर पाएंगे। लव लाइफ बेहतर होती जाएगी और अगर आप नौकरी पेशा हैं तो प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी बनेंगे। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे और कोई रिश्ता आप फाइनल भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ रहने वाला है और विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना भी पूरा हो सकता है। नया वाहन और फ्लैट खरीदने के योग भी बनेंगे।

तीसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है। कर्क राशि में ही सूर्य गोचर करने वाले हैं और एक महीना इसी राशि में रहने वाले हैं। हालांकि कर्क राशि पर शनि की ढैया भी चल रही है लेकिन इसके बावजूद सूर्य का गोचर कर्क राशि वालों की किस्मत का पिटारा खोलने वाला है। कर्क राशि वालों के लिए  प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति लेकर आएगा। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की उम्मीद कर रहे लोगों की इच्छा पूरी हो सकती है। सरकारी लेन-देन या कारोबार में लगे लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। आपकी पिछले वर्ष की कड़ी मेहनत के ठोस परिणाम नजर आएंगे। आपका समाज के प्रभावशाली लोगों से परिचय होगा, जिनसे बने संपर्क कई कार्यों में आपको लाभ पहुंचाएंगे।कामकाज की दृष्टि से यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी-कारोबार में कई सफलताएं हासिल होंगी। सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे जातकों को नए ऑफर लेटर मिल सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई पुरस्कार मिलने का भी योग है।

चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि वाले अपने परिवार या छोटे भाई-बहनों के साथ कहीं तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह गोचर काफी फायदा लेकर आएगा। सूर्य की दृष्टि आपकी बचत में वृद्धि के शुभ संकेत भी दे रही है। इनकम में बढ़ोतरी होगी। मकर राशि वाले जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन का योग बन रहा है। आपको बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। आप अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सूर्य गोचर शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत रहेंगे। सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए आप रविवार के दिन मंदिर में अनार का दान करें।

पांचवी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। सूर्य का गोचर धनु राशि वालों के लिए भी खुशियों की पोटली लेकर आ रहा है क्योंकि सूर्य धनु राशि में ही गोचर करने वाले हैं। धनु राशि वालों को बीमारी से मुक्ति मिलेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। जो लोग सेना या अन्य सशस्त्र बलों में सेवा कर रहे हैं, उनके लिए प्रमोशन के योग बनेंगे। आप अपनी मेहनत से कैरियर में तरक्की करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और लंबे समय से रुके काम फिर से सुचारू रूप से चलना शुरू हो जाएंगे।

छठी भाग्यशाली राशि मीन राशि है। मीन राशि वालों के लिए भी सूर्य का गोचर बहुत शुभ साबित हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बिजनेस में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होती जाएंगी। आप अपनी टैलेंट से समस्याओं को दूर करने में कामयाब रहेंगे। कोई गुड न्यूज़ भी आपको मिलेगी। जिससे आपका रुतबा भी बढ़ेगा और कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। घर में खुशियां भी दस्तक देंगी और आपको अपने पिता का भी पूरा सपोर्ट मिलेगा।

 गुरमीत बेदी
 9418033344

PunjabKesari Surya Transit


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News