Budh Gochar: साल 2024 की शुरुआत में बुध करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा बंपर धन लाभ

punjabkesari.in Wednesday, Dec 20, 2023 - 10:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Budh Gochar 2024: नए साल को लेकर हर किसी के मन में बहुत सारे सवाल बने हुए हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को बहुत ही महत्वपूर्ण समझा जाता है। इस साल की शुरुआत में ही बहुत सारे ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। साल 2024 की शुरुआत में ही ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह कुंभ राशि में परिवर्तन कर रहे हैं। शनि कुंभ राशि के स्वामी हैं, दोनों की आपस में बहुत मित्रता है। साल 2024 में बुध ग्रह का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी किस्मत इस दौरान चमक जाएगी। आइए जानते हैं, वो लकी राशियां कौन सी हैं।

PunjabKesari Budh Gochar

Aries Horoscope मेष राशि
साल 2024 मेष राशि वालों के लिए बहुत शानदार रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। नए बिजनेस की शुरुआत करने में परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। इस राशि के छात्रों को विदेश जाकर उच्च शिक्षा हासिल करने के बहुत सारे अवसर प्राप्त होंगे। सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।

Gemini Horoscope मिथुन राशि
साल 2024 मिथुन राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आने वाला साल बहुत उत्तम रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में किसी लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को साल के शुरुआत में ही कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

Capricorn Horoscope मकर राशि
बुध ग्रह का कुंभ राशि में परिवर्तन करना इस राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ साबित होने वाला है। इस राशि के युवा धार्मिक और सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। भाई के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार छाई रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको सफलता मिलेगी।

PunjabKesari Budh Gochar


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News