Brahma Muhurta Morning Ritual: ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाले बनते हैं भाग्यशाली, ये है इसका आध्यात्मिक और वैज्ञानिक रहस्य
punjabkesari.in Saturday, Nov 08, 2025 - 10:44 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Brahma Muhurat Morning Ritual: हिंदू शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त को परमात्मा का समय कहा गया है। ब्रह्म का अर्थ है परम चेतना या सृष्टिकर्ता और मुहूर्त का अर्थ है विशिष्ट समय। यह वह क्षण होता है जब धरती पर दिव्यता और शांति का संगम होता है। पवित्र ग्रंथों के अनुसार, सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले, यानी प्रातः 4:00 बजे से 5:30 बजे तक का समय ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है। यह वह बेला होती है जब वातावरण में सत्वगुण की प्रधानता होती है और आत्मा के साथ ईश्वर का संबंध सबसे प्रबल रूप में जुड़ता है।

जो व्यक्ति प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर प्रार्थना, ध्यान या अध्ययन करता है, उसके जीवन से नकारात्मकता स्वतः दूर हो जाती है। यह केवल एक समय नहीं बल्कि जीवन को दिव्यता से जोड़ने का सेतु है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाला व्यक्ति वास्तव में अपने भाग्य का निर्माता बनता है क्योंकि यही वह क्षण है जब ईश्वर स्वयं आपके द्वार पर होता है।

The religious significance of Brahma Muhurta धार्मिक दृष्टि से ब्रह्म मुहूर्त का महत्व
गरुड़ पुराण और मनुस्मृति के अनुसार, जो व्यक्ति प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में जागता है, उस पर माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु और सरस्वती की कृपा बनी रहती है। इस समय जागने से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
प्रातः उठकर सबसे पहले अपने हाथों को जोड़कर यह श्लोक बोलना अत्यंत शुभ माना गया है —
“कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती। करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्॥”
अर्थ: मेरे हाथों के अग्रभाग में लक्ष्मी, मध्यभाग में सरस्वती और मूल भाग में ब्रह्मा विराजमान हैं। प्रभातकाल में इनके दर्शन से दिन मंगलमय बनता है।

Spiritual benefits of Brahma Muhurta ब्रह्म मुहूर्त के आध्यात्मिक लाभ
मन की शुद्धि: इस समय ध्यान, जप या प्रार्थना करने से मन शांत होता है और आत्मिक शक्ति बढ़ती है।
सफलता का आरंभ: देवी-देवताओं की ऊर्जा इस समय सर्वाधिक सक्रिय रहती है, जिससे आपके कर्मों का फल कई गुना अधिक मिलता है।
धन और यश की प्राप्ति: जो व्यक्ति इस समय ईश्वर का स्मरण करता है, उसके जीवन में कभी दरिद्रता नहीं आती।

The benefits of Brahma Muhurta from a scientific perspective विज्ञान की दृष्टि से ब्रह्म मुहूर्त के फायदे
आयुर्वेद और योगशास्त्र के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में वातावरण का ऑक्सीजन स्तर सबसे शुद्ध और अधिक होता है। इस समय उठने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मानसिक तनाव और अवसाद दूर होता है। अध्ययन और स्मरण शक्ति प्रखर होती है।
इसलिए विद्यार्थियों और कामकाजी लोगों के लिए यह समय अमृत तुल्य कहा गया है।

