Black Color Astrology: क्या सच में काला रंग माना जाता है अशुभ ?

punjabkesari.in Tuesday, Aug 27, 2024 - 01:43 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Black Color Astrology: रंग हमारे जीवन में तरंगे उपन करते हैं और इनकी जो वेवलेंथ है, तरंगे हैं ये सबकॉन्शियस के साथ मिलके एक बड़ा यूनिक सा प्रभाव उत्पन्न करती है। तो यह प्रभाव अगर अच्छा होगा तो आपके द्वारा किए जाने वाले जो भी एक्शंस होंगे ये पॉजिटिव होते चले जाएंगे। रंग ही इंसान में मोटिवेशन भरेंगे। रंगों में दो कैटेगरी को बांटा गया है। एक कैटेगरी है फिक्सचर्स दूसरी कैटेगरी है चेंजेबल चीजों की। चेंजेबल चीजों में आपके द्वारा पहने जाने वाले रंग और फिक्सचर्स में दीवारों के रंग, पर्दों के रंग ,फर्नीचर के रंग जो रंग फिक्स हैं। लोग सोमवार को सफेद रंग पहनते हैं, मंगलवार को लाल रंग, बुधवार को हरा रंग पहन लेते हैं। यह बहुत गड़बड़ चीज है। अगर कोई ग्रह आपके ऊपर बुरा प्रभाव दे रहा है उसका रंग और पहन लेंगे आप तो उसका प्रभाव आपके जीवन में नेगेटिव आना ही है। तो बिना ये जांचे कि आपको सूट क्या कर रहा है. आप दिन के हिसाब से कलर को पहनेंगे तो ये आपकी हेल्प तो नहीं करेगा, आपके रास्ते में अड़चन बहुत ज्यादा डाल देगा। 

PunjabKesari Black Color Astrology

फिक्सचर्स में क्रीम कलर है यानी ऑफ वाइट कलर। ये कलर हमेशा ही हर एक के लिए ही फायदेमंद रहता है क्यों क्योंकि इस कलर में पृथ्वी तत्व भी है इस कलर में एक जनरलाइज्ड सूथिंग इफेक्ट है जो कि आपके चाहे शुक्र खराब हो चंद्रमा खराब हो ऑफ वाइट कलर कभी भी आपको निराश नहीं करेगा। ऑफ वाइट कलर कभी भी आपका नुकसान नहीं करेगा। अगर आपको लगे कि आपको फिक्सचर्स के लिए कोई भी रंग नहीं सूझ रहा है तो आप सफ़ेद रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। फर्स्ट हाउस से लेके फोर्थ हाउस के बीच में अगर आपके बुद्ध होंगे स्पेशली घर के मेन अर्निंग मेंबर के तो आपके घर का जो फिक्सचर है इसमें आपको हरा रंग नहीं देना है न दीवारों पर। इस दौरान आप पिस्ता कलर, हरा कलर या हरे रंग की कोई शेड से सकते हैं। इसके अलावा न ही आपको पर्दों के लिए हरे रंग का इस्तेमाल करना है। शनि जब भी जिसके बर्थ चार्ट में खराब होते हैं तो आपको काला रंग अवॉइड करना है। आपको अपने बैडरूम में कभी भी ब्लैक  कलर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये इनके लिए बहुत ही ज्यादा डिप्रेसिंग माहौल लेके आएंगे। 

PunjabKesari Black Color Astrology

राहु जिसके भी बर्थ चार्ट में खराब होंगे तो उसके जीवन में अचानक होने वाली घटनाएं दुर्घटनाएं बहुत बढ़ जाती हैं। इस केस में घर में नीला फर्नीचर नहीं होना चाहिए। नीले कर्टन नहीं होने चाहिए और नीले रंग की हल्की से गाढ़े तक कोई भी शेड जो है इनकी दीवारों पे नहीं होनी चाहिए। जिनके शनि खराब हैं, जिनके राहु खराब है तो वो  नीले काले कपड़े पहन सकते हैं। शनि या खराब राहु वाले लोगों को उस दिन नीले काले कपड़े नहीं पहनने हैं क्योंकि उस दिन उनकी जो डिसीजन मेकिंग है। इसलिए एग्जाम वाले दिन जिनके शनि राहु खराब हैं उनको नीला काला कपड़ा अवॉइड करना है। फोर्थ हाउस आपकी लग्जरी को कंट्रोल करता है। फोर्थ हाउस में अगर शनि होंगे काला व्हीकल मत लीजिए। फोर्थ हाउस में अगर आपके किसी ने किसी तरह से राहु होंगे तो आपको उस केस में ग्रे व्हीकल नहीं लेना है। आपको अपने घर के ईस्ट में हरे रंग की कोई न कोई शेड दे सकते हैं। बुध जो हैं ये सही स्थिति में हो तो आपके घर का जो नॉर्थ है वहां पे अगर आपके राहु अच्छे हैं तो आप लाइट ब्लू कलर दे सकते हैं। आप अपने घर के नॉर्थ-ईस्ट में किसी न किसी तरह से बृहस्पति का पीला रंग दे सकते हैं। आपके घर का जो नॉर्थ-वेस्ट है, वहां पर भी बृहस्पति का गोल्डन रंग दिया जा सकता है। बर्थ चार्ट में दिशाओं के अनुसार कलर आप करेंगे तो आपके घर का वास्तु सही रहेगा। 
PunjabKesari Black Color Astrology
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News