Market Astrology (1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 08:19 AM (IST)
Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक) के दौरान सिर्फ एक सितारा-मंगल अपनी राशि बदलता है। मंगल कुंभ राशि पर से निकल कर मीन राशि पर प्रवेश करता है। मंगल के राशि परिवर्तन के कारण टूटते-बनते ग्रह योग को स्टडी करने से आलोच्य सप्ताह बहुत इंपोर्टैंट दिखता है, क्योंकि इसमें एक इफैक्टिव रुख शुरू हो सकता है। बीच में शुक्र तथा मंगल नक्षत्र पर अपनी पोजीशन चेंज करके अच्छी उठा-पटक का भी संकेत देते हैं, इसलिए काम लिमिट का रखना चाहिए तथा मार्कीट पर फोकस भी रखना ठीक रहेगा।
यूं तो अलोच्य सप्ताह में मार्कीट में तगड़ा उछाल आने की आशा है। फिर भी नोट करें कि इस उछाल की निर्भरता 2 अप्रैल को बाद दोपहर सवा तीन बजे के बाद तेजी का झटका आने पर ही होगी। इस सप्ताह में 1, 2, 6 तथा 7 अप्रैल खास दिन होंगे वैसे 2 अप्रैल बाद दोपहर सवा तीन बजे के बाद समस्त मार्कीटों में तेजी का झटका आ सकता है।
तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों, वनस्पति इत्यादि में 2 अप्रैल बाद दोपहर सवा तीन बजे के बाद यदि रेट जम्प कर जाएं तो आगे सप्ताहांत तक तेजी पक्की समझें। वैसे 1 अप्रैल मजबूती, 6 को घटाबढ़ी, 7 को फिर मजबूती का रिएक्शन आ सकता है। कॉटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में 2 अप्रैल बाद दोपहर सवा तीन बजे के बाद रेटों में मजबूती तथा स्टेबिलिटी का रुझान बना रहेगा। शेयर मार्कीट में 2 अप्रैल बाद दोपहर सवा तीन बजे के उपरांत अचानक रेट जंप कर सकते हैं यदि उस समय सचमुच तेजी का झटका आ जाए तो आगे रेटों में उछाल आने का रुझान बना रहेगा। वैसे 1, 2, 7 अप्रैल को मार्कीट में मजबूती का रिएक्शन आता रहेगा।
सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 1 अप्रैल, 2 अप्रैल मजबूती का रिएक्शन, फिर 2 अप्रैल बाद दोपहर सवा तीन बजे के बाद मार्कीट पर फोकस रखें, क्योंकि उस दिन जो रुख भी बन गया, वह आगे पक्का चलता जाएगा। बीच में 6 तारीख को घटाबढ़ी, फिर 6 अप्रैल रात पौने दस बजे के बाद तथा 7 अप्रैल मजबूती का रिएक्शन आ सकता है। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं में 2 अप्रैल बाद दोपहर सवा तीन बजे के बाद बने रुख को देखकर आगे का प्रोग्राम बनाएं।
गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में जनरल रुझान तेजी का रहेगा। हाजिर मार्कीट में 2 अप्रैल बाद दोपहर के बाद ग्राहकी तथा खरीदी की रौनक बढ़ जाएगी तथा रेट मजबूत होते जाएंगे, किंतु बिकवालों में घबराहट दिखेगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari